फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leaving the city of glitz and stars of Mumbai, Femina Miss India Nikita Porwal reached Sevadham

Ujjain News: मुंबई की चकाचौंध छोड़कर फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल नववर्ष पर पहुंचीं सेवाधाम, लिया आशीर्वाद

Wed, 01 Jan 2025 09:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 09:10 PM IST
सार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने उज्जैन के सेवाधाम आश्रम का दौरा कर दिव्यांगजनों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने खुशी का असली स्रोत भीतर बताया और आश्रम परिवार को अपना परिवार कहा। इस प्रेरक पहल से मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। 

विज्ञापन
Leaving the city of glitz and stars of Mumbai, Femina Miss India Nikita Porwal reached Sevadham
फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल उज्जैन पहुंची थीं।

विस्तार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई की चमक-धमक और फिल्मी दुनिया को छोड़कर मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने उज्जैन के सेवाधाम आश्रम, अंकितग्राम में मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने पिता अशोक पोरवाल के साथ पहुंची निकिता ने 4 घंटे तक आश्रम का अवलोकन किया और वहां निवासरत 1100 से अधिक दिव्यांग, बुजुर्ग और बहु-दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात की। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई के साथ उन्होंने गौ सेवा की और बच्चों के साथ समय बिताया।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

निकिता ने आश्रम के 80 वर्षीय बुजुर्गों से लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गीत सुने और अपनी शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। दृष्टिबाधित भोली अग्रवाल के भजन सुनकर उन्होंने दिव्यांगजनों के बीच अपनापन महसूस किया। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने लेझिम-पाउली और लाठी-काठी का प्रदर्शन कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता ने कहा, "सपनों की नगरी ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन मेरी इच्छा थी कि नववर्ष अपनी उज्जैन नगरी में बिताऊं। बाबा महाकाल के दर्शन और सेवाधाम आश्रम के दिव्यजनों से मिलकर मुझे एहसास हुआ कि सच्ची खुशी हमारे भीतर होती है।" उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे किसी भी ताज से ऊपर हैं और सच्चे विश्वसुंदर हैं।

निकिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने सीखा कि खुशी बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर होती है। आज आपने मुझे सिखाया कि शिक्षा से नहीं, बल्कि संस्कार से इंसान बड़ा होता है। आश्रम परिवार अब मेरा भी परिवार है, और मैं जीवनभर इससे जुड़ी रहूंगी।"

इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने निकिता का मालवी पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्हें विशेष बच्चों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प भेंट की गई। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने बताया कि निकिता ने मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर उज्जैन का नाम रोशन किया और अपने इस कदम से मानवीय संवेदनाओं का आदर्श प्रस्तुत किया।

मुम्बई की चकाचौंध एवं सितारों की नगरी को छोड़कर फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल नववर्ष पर पहुँची

मुम्बई की चकाचौंध एवं सितारों की नगरी को छोड़कर फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल नववर्ष पर पहुँची

 

मुम्बई की चकाचौंध एवं सितारों की नगरी को छोड़कर फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल नववर्ष पर पहुँची

मुम्बई की चकाचौंध एवं सितारों की नगरी को छोड़कर फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल नववर्ष पर पहुँची

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed