फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   laborer took a photo sitting on the SDM's chair, know what happened when the officer came to know

MP News: उज्जैन में मजदूर ने एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई फोटो, जानिए अफसर को पता चला तो क्या हुआ

Wed, 22 Mar 2023 08:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 08:20 AM IST
सार

एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो वायरल करने वाले युवक का नाम सद्दाम पटेल निवासी गाराखेड़ी है। जब युवक से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने कहा कि गलती हो गई है माफ कर दीजिए।

विज्ञापन
laborer took a photo sitting on the SDM's chair, know what happened when the officer came to know
एसडीएम की कुर्सी पर बैठा मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले की तहसील बडनगर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बडनगर एसडीएम की कुर्सी पर कोई शख्स आकर बैठ गया। इतना ही नहीं इस शख्स ने एसडीएम के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठ अपनी तस्वीर भी खींची और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसडीएम की कुर्सी पर बैठे किसी अन्य युवक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर देखने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा एसडीएम आकाश सिंह को इसकी सूचना दी गई और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो वीडियो भी भेजे गए। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक युवक एसडीएम आकाश सिंह की कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा था। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम ने बडनगर थाना प्रभारी मनीष सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में चल रहा है निर्माण कार्य
उज्जैन जिले की बडनगर विधानसभा में पदस्थ एसडीएम आकाश सिंह के कार्यालय के समीप नायब तहसील कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य करवाने वाले ठेकेदार के एक कर्मचारी ने इस दौरान एसडीएम कार्यालय में जाकर उनकी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवा ली। इसके बाद युवक ने अपने फेसबुक पेज पर इस फोटो को शेयर कर दिया। फेसबुक पर इस तस्वीर के आने के बाद कई लोगों ने एसडीएम की कुर्सी पर अन्य युवक को बैठे देखा। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी भी हैरान रह गए। फोटो में पीछे अनुविभागीय दंडाधिकारी लिखी एसडीएम की छोटी नेम प्लेट दिखाई दे रही है। इसके अलावा तिरंगा झंड़ा भी है। 
विज्ञापन


एसडीएम में कहां दंडात्मक कार्रवाई करो 
एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो वायरल करने वाले युवक का नाम सद्दाम पटेल निवासी गाराखेड़ी है। जब युवक से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने कहा कि गलती हो गई है माफ कर दीजिए। एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य अधिकारियों के द्वारा संज्ञान में बताया गया है कि कोई युवक आपकी कुर्सी पर बैठा और उसने फ़ोटो फेसबुक पर वायरल की है। संज्ञान में आते ही बडनगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को युवक पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। हालांकि युवक माफी मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed