फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Know what is I am Abhimanyu Abhiya police is making women and children aware

Ujjain News: जानिए क्या है 'मैं हूं अभिमन्यु अभियान,' पुलिस कर रही महिलाओं और बच्चों को जागरुक

Sat, 05 Oct 2024 09:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

उज्जैन के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर 'मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक' अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain News Know what is I am Abhimanyu Abhiya police is making women and children aware
जानिए क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर 'मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक' अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागृत करना एवं साइबर से होने वाले अपराधों के बारे में सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है। नवरात्रि पर्व में जिले में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज़िले के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, निर्भया मोबाइल भ्रमण पर है।
विज्ञापन


रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में मोबाइल पार्टी पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर, बैनर, सेल्फी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरुक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा नगरीय व ग्रामीण कोचिंग संस्थान, स्कूल, पार्क, नुक्कड़, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरुक किया जा रहा है। टेंपलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के साथ-साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरुक किया जा रहा है।

जाने क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान....पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं और बच्चों को क्यो किया

जानें क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान

जाने क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान....पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं और बच्चों को क्यो किया

जानें क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed