फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Knife attack on finance company manager in Ujjain

Ujjain: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर हमला, 60 सेकेंड में पहले मारा थप्पड़, फिर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

Wed, 17 Jan 2024 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Jan 2024 04:11 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन के भरतपुरी स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के बाहर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इधर, पीड़ित ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Knife attack on finance company manager in Ujjain
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सुबह शहर के भरतपुरी स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के बाहर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले युवक को थप्पड़ मारे, जिसके बाद युवक कुछ समझ पाता इसके पहले ही उस पर चाकू से तीन बार हमला किया गया। घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग निकले। जानकारी लगते ही माधव नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद घायल को लेकर पहुंची। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि आज सुबह भरतपुरी क्षेत्र स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के बाहर पिरामिल फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर मनीष पिता राजेंद्र शर्मा निवासी कृष्णा पार्क अपने एक अन्य साथी अर्जुन परमार के साथ कहीं जा रहे थे, तभी उनके पास हाथ में बैट और चाकू लिए बाइक पर तीन अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने मनीष पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


किसी से कोई दुश्मनी नहीं
इससे पहले मनीष कुछ समझ पाते, इतने में हमलावरो ने उसकी जांघ और घुटने पर चाकू से तीन बार वार कर दिया। घटना के बाद मनीष को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मनीष से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है ना ही किसी से कोई लेन देन है। पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा के अनुसार इस मामले में तकनीकी और मेडिकल साक्ष्य के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed