फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Kanwar Water Was Offered To Mahakal From Gate Number-4, See Mahakaleshwar Temple Photos

Ujjain: गेट नंबर-4 पर की गई श्री महाकाल को कांवड़ जल अर्पण करने की व्यवस्था, भस्म आरती के समय हुआ ये बदलाव

Thu, 06 Jul 2023 08:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Jul 2023 08:54 AM IST
सार

Ujjain News : श्री महाकालेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रियों के जल अर्पण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गेट नंबर-4 से प्रवेश के बाद सभा मंडप के पात्र में चढ़ाया जाएगा कांवड़ का जल।

विज्ञापन
Ujjain: Kanwar Water Was Offered To Mahakal From Gate Number-4, See Mahakaleshwar Temple Photos
सभा मंडप के पात्र में जल अर्पण करते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु भक्तों का आगमन सतत हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए जल अर्पित करने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रियों ने मंदिर के द्वार क्रमांक-4 से प्रवेश कर विश्राम धाम होते हुए मंदिर परिसर स्थित सभामंडप के चांदी द्वार पर लगे अभिषेक पात्र में श्री महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित कर गणेशमंडपम के बैरिकेट से दर्शन किए। देव नगरी उज्जैन में समर्पण सेवा समिति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। इसमें सम्मिलित कावड़ यात्रियों ने सुगमता से दर्शन किए और दर्शन व्यवस्था से प्रसन्न हुए।

विज्ञापन




समय में बदलाव
श्रावण-भाद्रपद माह मे भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती हेतु मंदिर के पट 11 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे और अन्य दिवस प्रात: तीन बजे खुलेंगे। आज श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में लगभग 22 हजार भक्तों ने दर्शन किए। आगंतुक श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed