{"_id":"6500a03f68765b5c5806ed96","slug":"jan-ashirwad-yatra-slogans-raised-during-yatra-in-mahidpur-ujjain-bahadur-teri-khair-nahi-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Ashirwad Yatra: उज्जैन के महिदपुर में यात्रा के दौरान लगे नारे,'और किसी से बैर नहीं, बहादुर तेरी खैर नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jan Ashirwad Yatra: उज्जैन के महिदपुर में यात्रा के दौरान लगे नारे,'और किसी से बैर नहीं, बहादुर तेरी खैर नहीं'
Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
सार
Jan Ashirwad Yatra: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उज्जैन जिले में इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, जिसे निकालने का मुख्य उद्देश्य जन-जन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाने के साथ ही जन-जन का आशीर्वाद लेना है। लेकिन जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकाली जा रही यात्रा में जब भाजपा के विधायक के विरोध में कुछ नारे लग जाएं तो फिर यह अंदाजा लगाना साफ है कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देने की बजाय इस बार यह आगाह करवा रही है कि अगर इस बार चेहरा नहीं बदल गया तो भाजपा को क्षेत्र से बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
महिदपुर में यात्रा के दौरान लगे नारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों उज्जैन में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन हुआ था। इस दौरान महिदपुर में विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी ने जन आशीर्वाद यात्रा में विचित्र स्थिति निर्मित कर दी थी।
विज्ञापन
दरअसल, यात्रा महिदपुर क्षेत्र से निकल रही थी।
उस वक्त कुछ लोगों ने विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि "और किसी से बैर नहीं बहादुर तेरी खैर नहीं" नारेबाजी करने वाले लोग कौन थे, यह तो पता नहीं चल पाया। लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी फिर बहादुर सिंह चौहान पर भरोसा जताती है तो उन्हें विधानसभा क्षेत्र से बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
आर्य के समर्थकों पर लग रहा है नारे लगाने के आरोप
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महिदपुर में लगाए गए नारे को लेकर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह नारे जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य के समर्थकों ने लगाए। क्योंकि न केवल विधानसभा चुनाव में महिदपुर से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, बल्कि आर्य और विधायक बहादुर सिंह चौहान की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा जगजाहिर है। आर्य ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भारी वोट से सफलता हासिल की थी। इसके बाद विधायक से इनकी खटास और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन
जनता में आक्रोश, इसीलिए जन-जन ने कहा चेहरा बदलो - आर्य
इस पूरे मामले को लेकर जब जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जन-जन मे क्षेत्रीय विधायक को लेकर आक्रोश है। क्योंकि वह कभी लोगों के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज करवाते हैं तो कभी उन्हें बेवजह ही परेशान करते हैं, जिसको लेकर ही क्षेत्रवासियों ने चेहरा बदलने के लिए भाजपा के आलाकमान को कहा है।
