फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Jai Gurudev Umakant Maharaj said that people should understand democracy

Ujjain: लोकतंत्र सेनानी संगोष्ठी, जय गुरुदेव बोले- देश में ऐसी व्यवस्था की जरूरत, जो बताए क्या है लोकतंत्र

Mon, 15 May 2023 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 May 2023 08:14 PM IST
सार

उज्जैन में आयोजित संगोष्ठी में कई प्रदेशों से पधारे 100 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र रक्षा, राष्ट्रवाद व देशभक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। 

विज्ञापन
Jai Gurudev Umakant Maharaj said that people should understand democracy
पिंगलेश्वर स्थित जय गुरुदेव आश्रम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लोकतंत्र सेनानी अपने लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए थे, लेकिन इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि आज के युवा इस बात को नहीं जानते कि आखिर लोकतंत्र क्या है और लोकतंत्र सेनानी आखिर कौन हैं....? हमें एक ऐसी व्यवस्था बनाना होगी, जिससे जनता लोकतंत्र को समझें और लोकतंत्र सेनानियों को याद करें। यह बात बाबा जयगुरुदेव के शिष्य उमाकांत महाराज ने लोकतंत्र सेनानियों की संगोष्ठी के दौरान कही। संगोष्ठी में मप्र, महाराष्ट्र, राजस्थान, उ.प्र. समेत कई प्रदेशों से पधारे 100 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र रक्षा, राष्ट्रवाद व देशभक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। 

विज्ञापन


पिंगलेश्वर स्थित जय गुरुदेव आश्रम में इन दिनों तीन दिवसीय 11 मार्गदर्शक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोकतंत्र सेनानी संगोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस संगोष्ठी मे लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, उज्जैन जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सांखला सहित अनेक पदाधिकारी एवं विधायक तथा पूर्व मंत्री पारस जैन उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान बाबा उमाकांत महाराज ने केंद्र व राज्य सरकारो से प्रार्थना की कि इस तरह से व्यवस्थाओं का निर्माण हो कि देश की युवापीढ़ी के चरित्र को बचाया जा सके, और चरित्रहीनता नशाखोरी की आदतो को ख़त्म किया जा सके। सभी लोग एक विचारधारा के हो जाये जिसके लिए हर अच्छे काम मे हम आपका सहयोग करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


देश के साथ विदेशो से भी हो रहा भक्तों का आगमन
बाबा जयगुरुदेव महाराज के इस भंडारे में बाबा उमाकान्त जी के दर्शन हेतु न केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि चीन, अमेरिका, दुबई, नेपाल, मॉरीशस सहित अनेक देशों से भक्तों का आगमन हो रहा है। आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा, जल, भोजन भंडारा, आवास जैसी अनेक व्यवस्थाओं का संचालन संगत के सेवादारों द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र सेनानियो का होगा सम्मान
इस भंडारे में विशेष रूप से लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान 16 मई के सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिसमे प्रदेशभर के लोकतंत्र सेनानी शामिल होंगे। जो कि राष्ट्रवाद, देशभक्ति एवं चरित्रवान तथा देशभक्त युवा निर्माण जैसे विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे 


मुख्य पूजन 16 मई की रात्रि से प्रारंभ होगा 
सत्संग में परमपूज्य उमाकांत महाराज द्वारा शाकाहार जीवन अपनाने, जीवों पर दया करने, शराब जैसे व्यसनों को त्यागकर सदाचार, देशभक्त, मातृ भक्त बनने का सन्देश देने के साथ-साथ जीते जी मनुष्य जीवन में ही ईश्वर का दर्शन कराने वाला नामदान भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed