फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Collector Ashish Singh became Divisional Commissioner of Ujjain

Ujjain News: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह बने उज्जैन के संभागायुक्त, सिंहस्थ की सफलता के लिए नियुक्ति महत्वपूर्ण

Tue, 09 Sep 2025 10:06 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर रात सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। संभावनाओं के अनुरूप इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। 
 

विज्ञापन
Indore Collector Ashish Singh became Divisional Commissioner of Ujjain
उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह।

विस्तार

इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। सरकार उन्हें पहले ही 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले का मेला अधिकारी नियुक्त कर चुकी है।
विज्ञापन


उज्जैन के नए संभागायुक्त आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कुछ दिन पहले जब उन्होंने यह प्रभार संभाला था, तब उन्होंने श्री महाकाल मंदिर, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर और श्री हरसिद्धि माता मंदिर के दर्शन भी किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सिंहस्थ महापर्व 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। सिंहस्थ के माध्यम से उज्जैन और मध्यप्रदेश का नाम विश्व स्तर पर स्थापित करना मेरा सपना है।
विज्ञापन


इसीलिए आए आशीष…
उज्जैन के पूर्व कलेक्टर और वर्तमान इंदौर जिलाधीश आशीष सिंह की महाकाल की नगरी को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने उज्जैन के चप्पे-चप्पे, राजनीतिक समीकरणों और लोगों की मानसिकता को गहराई से समझा और परखा है। महाकाल मंदिर से जुड़े विकास कार्य, व्यवस्थाएं और सनातन आस्था से जुड़े कई कठिन निर्णयों के शिल्पकार आशीष सिंह रहे हैं और अपने कार्यकाल में वे इसमें सफल भी रहे हैं। स्पष्ट सोच, प्रैक्टिकल दृष्टिकोण और सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाने वाले आशीष सिंह को उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ कुंभ की सफलता के लिए अहम किरदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कई जिलों में जारी रहेगा हल्की बारिश का दौर
 

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह बने उज्जैन के संभागायुक्त

 

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह बने उज्जैन के संभागायुक्त

 

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह बने उज्जैन के संभागायुक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed