फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   In Ujjain, a woman made an obscene video of a disabled person and asked for Rs 5 lakh.

Ujjain: धोखे से दिव्यांग का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पांच लाख रुपये, मां-बेटे पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 23 Dec 2023 10:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Dec 2023 10:44 AM IST
सार

महिला और पीड़ित दिव्यांग पूर्व से परिचित होने पर दोनों में बातचीत हुई। इस दौरान रेखा उसे चाय पिलाने को कहकर अपनी सहेली पूजा के घर कॉलोनी में ले गई। वहां उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
In Ujjain, a woman made an obscene video of a disabled person and asked for Rs 5 lakh.
महिला ने दिव्यांग को किया ब्लैकमेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाय पिलाने के बहाने परिचित के मकान पर महिला दिव्यांग को लेकर गई और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद पुत्र के साथ मिलकर दिव्यांग को ब्लैकमेल कर पांच लाख की मांग करने लगी। शिकायत मिलने पर पुलिस महिला और उसके पुत्र पर ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि महिदपुर के मोती बाजार में रहने वाला नरेंद्र पिता बाबूलाल पालीवाल (55) दिव्यांग है। उसकी ग्राम निपानिया में रहने वाली रेखाबाई से पूर्व में पहचान हुई थी। अक्टूबर में नरेन्द्र पॉलीवाल उज्जैन आया था, जहां नक्षत्र होटल के समीप उसे रेखा मिल गई। पूर्व से परिचित होने पर दोनों में बातचीत हुई और रेखा उसे चाय पिलाने का कहकर अपनी सहेली पूजा के घर समीप कॉलोनी में ले गई। 
विज्ञापन


वहां बातों में उलझाकर व्यक्ति का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद पचास हजार रुपये लिए। उसके बाद कुछ दिनों से रेखाबाई अपने पुत्र ऋतुराज के साथ मिलकर व्यक्ति से पांच लाख की मांग कर रही थी। रुपये नहीं देने पर बलात्कार के मामले में फंसने की धमकी देने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की लगातार बढ़ती डिमांड के चलते नरेन्द्र ने शिकायती आवेदन सौंपा था। पुलिस ने जांच के बाद मामले में महिला और उसके पुत्र के खिलाफ ब्लैकमेल करने की धारा 386 का प्रकरण दर्ज किया है। टीआई आनंद तिवारी ने बताया कि महिला का हाल मुकाम नक्षत्र होटल के समीप होना सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed