फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   If you are planning to play Holi with Baba Mahakal then this news is of your use

Ujjain News: महाकाल के आंगन में कल जलेगी होली, मंदिर में रंग गुलाल ले जाने से लेकर इन बातों पर लगा प्रतिबंध

Wed, 12 Mar 2025 10:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 10:59 PM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष होली पर रंग-गुलाल ले जाने और उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं की जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परंपरानुसार हर्बल गुलाल और केसरयुक्त जल भगवान को अर्पित किया जाएगा। सुरक्षा कड़ी रहेगी, और मंदिर परिसर की सतत निगरानी होगी। 

विज्ञापन
If you are planning to play Holi with Baba Mahakal then this news is of your use
बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

विस्तार

अगर आप इस होली पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के साथ होली खेलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस वर्ष मंदिर में रंग-गुलाल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और कुछ कठोर नियम लागू किए गए हैं।
विज्ञापन


होली पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार मनाए जाने वाले होलिका महोत्सव एवं रंगपंचमी पर्व के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी 13 मार्च, 14 मार्च और 19 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले उत्सव के दौरान भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मोहन सरकार ने सिंहस्थ के लिए 2000 करोड़ किए प्रस्तावित, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- राशि काफी कम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख प्रतिबंध
गर्भगृह, नंदी मंडपम्, गणेश मंडपम्, कार्तिकेय मंडपम् एवं संपूर्ण मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल ले जाना व उपयोग करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले गहन जांच से गुजरना होगा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों और परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। पुजारी, पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मचारी एवं अन्य आउटसोर्स कर्मी भी रंग-गुलाल लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मंदिर में किसी विशेष उपकरण द्वारा रंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी।



परंपरागत विधि से होगी पूजा
होलिका दहन (13 मार्च 2025): 
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 13 मार्च की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान बाबा महाकाल को शक्कर की माला अर्पित की जाएगी। मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका दहन विधिवत रूप से संपन्न होगा।

धुलंडी (14 मार्च 2025): प्रातः 4 बजे होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा। संध्या आरती के दौरान भी हर्बल गुलाल का प्रयोग किया जाएगा।
रंगपंचमी (19 मार्च 2025): भगवान श्री महाकालेश्वर को केसर युक्त जल से अभिषेक किया जाएगा। संध्या आरती में केसर का रंग अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा भस्मार्ती पुजारियों को हर्बल गुलाल एवं केसर युक्त जल उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सौहार्द से मने होली, रमजान और रंगपंचमी....जानिए उज्जैन में पुलिस ने किया इस वर्ष कैसे इंतजाम

श्रद्धालुओं से अपील
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मंदिर की गरिमा और परंपराओं का पालन करें। होली का पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाएगा, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

 

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

 

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

बाबा महाकाल के साथ होली खेलने का बना रहे है प्लान तो यह खबर है आपके काम की, मंदिर में रंग गुलाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed