फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Human Rights Day celebrated in a unique way in Central Jail

Ujjain: केंद्रीय जेल में निराले तरीके से मना मानव अधिकार दिवस, कैदियों ने गाया ‘जैसी करनी वैसी भरनी‘ गाना

Sun, 17 Dec 2023 09:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Dec 2023 09:22 PM IST
सार

Ujjain: पर्यावरण के लिए पौधों का वितरण, अच्छी शिक्षा के लिए पुस्तकों का वितरण और ठंड में शरीर के बचाव के लिए वस्त्रों का वितरण कुछ ऐसा ही नजारा केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में मानव अधिकार दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान देखने को मिला। जहां कैदियों को अपराध के नहीं बल्कि सद्मार्ग पर चलने की सीख दी गई। उनके मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा प्रोग्राम भी रखा गया, जिसमें कैदियों ने खुद जैसी करनी वैसी भरनी जैसे गाने गाए।

विज्ञापन
Human Rights Day celebrated in a unique way in Central Jail
केंद्रीय जेल में निराले तरीके से मना मानव अधिकार दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव अधिकार दिवस के अवसर पर आदित्य मानव विकास शोध संस्थान, उज्जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के सौजन्य से केन्द्रीय जेल उज्जैन में शिविर आयोजित किया गया। आदित्य मानव विकास शोध संस्थान प्रमुख श्रीमती अंजना शुक्ला, डॉ. अरूणा सेठी, प्रिंसिपल एंड डीन, शासकीय लॉ कॉलेज उज्जैन, श्रीमती निशा त्रिपाठी डायरेक्टर सेंट मीरा कान्वेंट स्कूल उज्जैन, डॉ. रोनक एलची नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय उज्जैन, रवि शुक्ला एवं संगीता जादौन अधिवक्ताद्वय तथा जितेन्द्र चौहान सायबर एक्सपर्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन



अतिथियों द्वारा मानव अधिकारों के संबंध में अवगत कराकर मानव अधिकार दिवस मनाए जाने के संबंध में उद्बोधन दिया गया। आदित्य मानव विकास शोध संस्थान द्वारा जेल में परिरूद्ध बंदियों को ठण्ड से बचाव हेतु मौजे, अध्यात्मिक-नैतिक शिक्षा हेतु श्रीमद् भागवद की पुस्तके एवं शुद्ध वातावरण हेतु तुलसी के पौधे वितरीत किये गये। अतिथियों द्वारा जेल व्यवस्था एवं बंदी अनुशासन की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जसमन डाबर उपजेल अधीक्षक, सुरेश गोयल सहायक जेल अधीक्षक, प्रवीण मालवीय सहायक जेल अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 
विज्ञापन


कैदियों ने भी गाए गाने
इस आयोजन के दौरान केंद्रीय जेल का माहौल कुछ ऐसा हो गया था कि यहां कैदियों ने भी अपने पसंदीदा गाने गाए और इस कार्यक्रम के माध्यम से सदमार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed