फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Honey Trap beauties turned out to be robber brides, robbery cases also came to light in Shajapur and Damoh

Honey Trap Case: हनी ट्रैप की सुंदरियां निकलीं लुटेरी दुल्हन, शाजापुर और दमोह में लूट के मामले भी सामने आए

Mon, 15 Sep 2025 01:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

उज्जैन में हनी ट्रैप गिरोह की महिलाओं और साथियों को पुलिस ने अपहरण व फिरौती मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा। जांच में खुलासा हुआ कि वे पहले भी शादी और दुल्हन बनकर लूटपाट कर चुकी हैं। हाल ही में शाजापुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
Honey Trap beauties turned out to be robber brides, robbery cases also came to light in Shajapur and Damoh
शादी का फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया फ्रेंडशिप से शुरू हुए अपहरण एवं फिरौती के खेल में शामिल हनी ट्रैप की सुंदरियों को पुलिस ने उनके पूरे गिरोह के साथ न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, लेकिन इस गिरोह को लेकर अब नए नए खुलासे हो रहे हैं कि अपहरण और फिरौती के मामले में पकड़ाई ये सुंदरियां पहले भी एक रात की दुल्हन बनकर ससुराल वालों को लूट चुकी हैं। हाल ही में इन्हीं आरोपियों के खिलाफ शाजापुर में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। अब शाजापुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर इन्हें भैरवगढ़ जेल गिरफ्तार कर ले जा सकती है।

विज्ञापन


चिमनगंज टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि वे संगठित गिरोह के रूप में इसी तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी का काम करते हैं। इससे पहले वे शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर ससुरालजनों को लूट चुकी हैं। गौरतलब है कि 12 सितंबर को जबलपुर की रहने वाली कृतिका जैन नामक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर तुलाहेड़ा के प्रॉपर्टी व्यवसायी राहुल को हनी ट्रैप कर फंसाया था। दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उज्जैन आई थीं और गरोठ रोड पर राहुल को बुलाकर दो अन्य महिलाओं सहित 6 लोगों ने व्यवसायी का अपहरण कर लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकाया और फिरौती की मांग की थी। नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा प्रकरण दर्ज करवाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भोपाल-इंदौर-उज्जैन में आपराधिक रिकॉर्ड वाला हसन अली जेवरात चुराते गिरफ्तार, रंगेहाथ धराया था
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी पुष्पा उम्र 55 निवासी जबलपुर, कृतिका पिता स्व. छोटेलाल जैन, उम्र 18 वर्ष, जबलपुर, भारती लोधी पिता जगन लोधी, उम्र 18 वर्ष निवासी जबलपुर, अनुजा जैन पिता स्व. छोटेलाल जैन, उम्र 28 वर्ष, जबलपुर, संजय पिता बंशीलाल सोंटी, उम्र 25 वर्ष, निवासी परिगांव, थाना माकड़ौन, भगवान सिंह उर्फ फूलसिंह पिता बालूसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी अनखली, थाना माकड़ौन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें-नाबालिग बहनों से जंगल में हैवानियत, तीन लड़कों ने बाइक रोकी; रिश्तेदारों को पीटा और घसीट ले गए


शादी कर लूटने के ये मामले आए सामने

  • एक साल पहले भारती ने उंडासा में ससुरालियों को लूटा - कृतिका जैन के साथ भारती लोधी नामक युवती भी गिरफ्तार हुई है। भारती ने साल भर पहले उंडासा के महिपाल नामक युवक से शादी की थी। यह शादी भी आरोपी पुष्पा जैन ने 2 लाख रुपए में तय करवाई थी। भारती शादी के कुछ ही दिन बाद महिपाल के घर से आधी रात को उसकी लोअर और टीशर्ट पहनकर भाग गई थी। रात्रि गश्त में पुलिस ने उसे अकेले जाते देख पूछताछ की तो वो भ्रमित करने वाली कहानियां गढ़ने लगी थी। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा। हालांकि महिपाल की तरफ से शिकायत नहीं की गई थी इसलिए कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। अब पुलिस महिपाल से संपर्क कर रही है।

  • दमोह में 4.5 लाख की ठगी की -  आरोपी कृतिका जैन का विवाह पुष्पा जैन ने दमोह में भी करवाया था। यहां से भी कृतिका पहली रात में ही गायब हो गई थी। यहां से इन लोगों ने गहने व नगदी मिलाकर करीब 4.5 लाख रुपए की ठगी की थी। अब उज्जैन पुलिस सभी थानों से संपर्क कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

  • शाजापुर से जेवरात लेकर फरार, केस दर्ज - सीताराम पिता धनसिंह विश्वकर्मा ने कोतवाली पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके बेटे विपिन विश्वकर्मा का विवाह नहीं हो रहा था। तभी किसी ने उसे जबलपुर निवासी अनुजा जैन का रिश्ता बताया और अनुजा की मां पुष्पा जैन का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद अनुजा से विपिन का रिश्ता तय हो गया । विपिन जैन के साथ भी अनुजा ने धोखाधड़ी की।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सीताराम ने बताया कि जब पुष्पा जैन अपनी बेटी मुस्कान व अनुजा के साथ चिमनगंज थाना उज्जैन मे अपहरण के मामले मे गिरफ्तार हुई है। तब पता चला कि हमारे साथ धोखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed