{"_id":"68c666f89041a6155c032b96","slug":"hasan-ali-who-has-a-criminal-record-in-bhopal-indore-ujjain-was-arrested-for-stealing-so-many-silver-ornaments-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3403416-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भोपाल-इंदौर-उज्जैन में आपराधिक रिकॉर्ड वाला हसन अली जेवरात चुराते गिरफ्तार, रंगेहाथ धराया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भोपाल-इंदौर-उज्जैन में आपराधिक रिकॉर्ड वाला हसन अली जेवरात चुराते गिरफ्तार, रंगेहाथ धराया था
Mon, 15 Sep 2025 11:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
पानबिहार पुलिस ने आभूषण चोरी के मामले में भोपाल-इंदौर-उज्जैन के आपराधिक रिकॉर्ड वाले हसन अली को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 35 हजार रुपये के चांदी के आभूषण बरामद हुए। आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट-चोरी समेत कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। उस पर वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ाया आरोपी
- फोटो : credit
विस्तार
भोपाल-इंदौर-उज्जैन में आपराधिक रिकॉर्ड वाले हसन अली को थाना पानबिहार पुलिस टीम ने आभूषण चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एशिया कप मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते लोगों को पुलिस ने दबोचा, हजारों की नगदी बरामद
कुछ दिनों पहले थाना पानबिहार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि श्रीनाथ ज्वेलर्स पर एक व्यक्ति आभूषण खरीदने के बहाने आया और बहला-फुसलाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन फरियादी की सतर्कता से आरोपी हसन अली पिता राहत अली उम्र 36 वर्ष निवासी संजय नगर इरानी डेरा थाना हनुमानगंज, भोपाल वर्तमान निवासी मेहंदी कुआं, हुसैन टैकरी, थाना आई.ए. जावरा, जिला रतलाम को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से दो चांदी के कड़े, एक चांदी की रुद्राक्ष माला एवं तीन चांदी के लॉकेट (ताबीज) कुल कीमत लगभग 30,000 से 35,000/- बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना पानबिहार में अपराध दर्ज कर धारा 305(a), 331(3) भारतीय न्याया संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नाबालिग बहनों से जंगल में हैवानियत, तीन लड़कों ने बाइक रोकी; रिश्तेदारों को पीटा और घसीट ले गए
विज्ञापन
इतने थानो में है आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
आरोपी हसन अली पर विभिन्न थानों में पूर्व से गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं –
1. थाना शाहपुरा, भोपाल – अपराध क्र. 439/2016 – धारा 379 भादवि – चालान प्रस्तुत
2. थाना पिपलानी, भोपाल – अपराध क्र. 163/2017 – धारा 392 भादवि – चालान प्रस्तुत
3. थाना बागसेवनिया, भोपाल – अपराध क्र. 682/2016 – धारा 392 भादवि – चालान प्रस्तुत
4. थाना चुना भट्टी, भोपाल – अपराध क्र. 248/2016 – धारा 392 भादवि – चालान प्रस्तुत
5. थाना जुनी इंदौर – अपराध क्र. 56/2021 – धारा 392 भादवि – चालान प्रस्तुत
6. थाना मगलवारा, भोपाल – अपराध क्र. 30/2021 – धारा 379 भादवि – चालान प्रस्तुत
7. थाना पिपलानी, भोपाल – अपराध क्र. 52/2017 – धारा 392 भादवि – चालान प्रस्तुत
8. थाना घट्टिया, उज्जैन – अपराध क्र. 310/2025 – धारा 305(a), 331(3) BNS – चालान प्रक्रियाधीन
