{"_id":"69e4b562cc5c55e3c803e1c6","slug":"harsha-richhariya-sanyas-akshaya-tritiya-swami-harshanand-giri-ujjain-news-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harsha Richhariya: महाकुंभ में वायरल हुई मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harsha Richhariya: महाकुंभ में वायरल हुई मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि
Sun, 19 Apr 2026 04:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:29 PM IST
सार
अक्षय तृतीया के मौके पर उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन की राह चुन ली।
विज्ञापन
हर्षा रिछारिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया। यह पूरा आयोजन धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
संन्यास परंपरा के अनुसार कराई गई विशेष विधियां
संन्यास परंपरा के अनुसार हर्षा रिछारिया को शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। इसके साथ ही तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। सभी विधियों के बाद उन्होंने विधिवत संन्यास ग्रहण किया।
मिला नया नाम- स्वामी हर्षानंद गिरि
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद हर्षा रिछारिया को नया नाम ‘स्वामी हर्षानंद गिरि’ दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग चुना है।
विज्ञापन
धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगा जीवन
स्वामी हर्षानंद गिरि ने संकल्प लिया कि वे अपना पूरा जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित करेंगी। उन्होंने कहा कि आगे का जीवन आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहेगा।
भोपाल में रहता है परिवार, मूल रूप से झांसी की रहने वाली
हर्षा रिछारिया का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर हैं और मां किरण रिछारिया बुटीक चलाती हैं। उनका एक भाई कपिल है, जो प्राइवेट नौकरी करता है। वर्तमान में पूरा परिवार भोपाल में रहता है।
सोशल मीडिया से अध्यात्म तक का सफर
संन्यास लेने से पहले हर्षा रिछारिया स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके अच्छे फॉलोअर्स हैं और वे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो बनाती रही हैं। वे ग्रेजुएट हैं और अहमदाबाद से योग का स्पेशल कोर्स भी कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा
सोशल मीडिया से अध्यात्म तक का सफर
संन्यास लेने से पहले हर्षा रिछारिया स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके अच्छे फॉलोअर्स हैं और वे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो बनाती रही हैं। वे ग्रेजुएट हैं और अहमदाबाद से योग का स्पेशल कोर्स भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन