{"_id":"67e91e7d2872cca0120f67af","slug":"govinda-came-to-ujjain-for-the-program-of-cheti-chand-mahaparvacm-also-said-this-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2779613-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चेटीचंड महापर्व के कार्यक्रम में उज्जैन आए गोविंदा, सीएम ने बधाई देते हुए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चेटीचंड महापर्व के कार्यक्रम में उज्जैन आए गोविंदा, सीएम ने बधाई देते हुए कही ये बात
Sun, 30 Mar 2025 05:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में चेटी चंड महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अभिनेता गोविंदा भी अतिथि रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश विकास व कृषकों के लिए योजनाओं की चर्चा की। सांसद अनिल फिरोजिया व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में ध्वजारोहण व रैली निकाली गई।
विज्ञापन
चेटीचंड महापर्व के कार्यक्रम में उज्जैन आए गोविंदा….सीएम ने भी ये कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को उज्जैन में थे। वे टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाइयों और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा भी सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्री महाकाल और श्री कृष्ण की नगरी है। यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है। आध्यात्म का केंद्र है। सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद देश प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में श्री कृष्ण पाथेय न्यास अंतर्गत विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुड़ी पड़वा पर नीम मिश्रित जल से हुआ बाबा महाकाल का स्नान, श्री गणेश स्वरूप में दिए दर्शन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दीं। अभिनेता गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्री महाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव को विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें- दत्त अखाड़ा घाट पर प्रथम किरण के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत, मुख्यमंत्री रहे मौजूद
चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ यादव, विशिष्ट अतिथि सांसद फिरोजिया और अभिनेता गोविंदा ने दीप प्रज्वलित कर की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संतोष लालवानी, गोपाल बलवानी, महेश परियानी आदि जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।