फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ghattia police took out a procession of cattle killers, accused said- Cow is our mother, police is our father

Ujjain News: घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले-गाय हमारी माता है पुलिस हमारी बाप

Mon, 03 Mar 2025 04:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने गौवंश वध की तैयारी कर रहे दो आरोपियों का नगर में जुलूस निकाला और बलेनो कार जब्त की। बजरंग दल की सक्रियता से आरोपी वारदात अंजाम नहीं दे सके। सलीम के खिलाफ 24 और आकिब के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की। 

विज्ञापन
Ghattia police took out a procession of cattle killers, accused said- Cow is our mother, police is our father
घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

विस्तार

थाना घट्टिया पुलिस ने गौवंश वध की तैयारी कर रहे दो आरोपियों का नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी यह कहते नजर आए, "गाय हमारी माता है, पुलिस हमारा बाप है।"

विज्ञापन

गौवंश वध की तैयारी कर रहे थे आरोपी
थाना प्रभारी डी.एल. दसोरिया ने बताया कि 16-17 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि, थाना क्षेत्र के ग्राम जैथल टेक चौराहे के पास खाली प्लॉट में आरोपी सलीम उर्फ मिठिया, आकिब उर्फ अक्कू और शेरू मेवाती लोहे के बक्के और छूरों से एक गाय और एक केड़े का वध करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के आ जाने से आरोपी बलेनो कार (MP 09 ZQ 2385) से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुप्रसाद पाराशर और उप पुलिस अधीक्षक भारतसिंह यादव के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 4, 6, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी और जुलूस
पुलिस ने आरोपी सलीम उर्फ मिठिया और आकिब उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शेरू मेवाती फरार है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का घट्टिया नगर में जुलूस निकाला। पुलिस ने उनके कब्जे से एक गाय, एक केड़ा, एक लोहे का बक्का, तीन लोहे के छूरे और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
आरोपी सलीम के खिलाफ उज्जैन, देवास, शाजापुर और इंदौर के विभिन्न थानों में कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आकिब उर्फ अक्कू के खिलाफ चार मामले पंजीबद्ध हैं।

बजरंग दल की सक्रियता से बची गाय
घटना के दिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और भाग निकले। जब पुलिस ने जुलूस निकाला तो ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की कार्रवाई की लोगों ने सराहना की।

घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

घट्टिया पुलिस ने निकाला गोवंश के हत्यारों का जुलूस, आरोपी बोले - गाय हमारी माता है पुलिस हमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed