फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fraud accused absconding since 2 years with reward arrested

Ujjain News: धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा ईनामी आरोपी गिरफ्तार, दो साल पहले दर्ज हुआ था केस

Sat, 10 Aug 2024 12:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 12:04 PM IST
सार

उज्जैन में प्लॉट देने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो साल फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Fraud accused absconding since 2 years with reward arrested
2 साल से फरार धोखाधड़ी का ईनामी आरोपी  गिरफ्तार

विस्तार

उज्जैन जिले की पानबिहार चौकी पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पान बिहार थानप्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि फरवरी 2022 में आरोपी पुनित पिता महेन्द्र, अजय पिता मोहनलाल, चन्द्रशेखर पिता प्रभुलाल, किशोर पिता रमेशचन्द्र  के खिलाफ ग्राम पानबिहार में कॉलोनी काटकर प्लाॅट देने का बात कहकर करीब 15 लाख  रुपये साल 2013- 2014 में लिए थे। इसके बाद से आरोपी धोखाधड़ी कर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवा रहे थे। जिसे लेकर आरोपियों के खिलाफ केस विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले मे आरोपी पुनित पिता महेन्द्र (37) साल निवासी भागसीपुरा थाना खाराकुआं उज्जैन फरार चल रहा था, जिसे चौकी पानबिहार पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी मदद से गिरफ्तार कर लिया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed