{"_id":"643427623396281b26097293","slug":"former-jail-superintendent-usha-raj-s-daughter-also-arrested-in-gpf-embezzlement-case-of-rs-13-crore-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Jail GPF Scam: 13 करोड़ रुपये के जीपीएफ गबन मामले में अब पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Jail GPF Scam: 13 करोड़ रुपये के जीपीएफ गबन मामले में अब पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी भी गिरफ्तार
Mon, 10 Apr 2023 08:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:42 PM IST
सार
उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के जीपीएफ घोटाले में पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी उत्कर्षिनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मिलाकर इस केस में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
उज्जैन जेल में जीपीएफ घोटाले के सिलसिले में पूर्व जेल अधीक्षक की बेटी को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में 13 करोड़ रुपये से अधिक जीपीएफ घोटाले में पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। स्टाफ की जीपीएफ राशि अवैध तरीके से निकालने के इस घोटाले के सामने आने के बाद से ही उषा राज की बेटी उत्कर्षिनी का नाम आ रहा था। वह फरार हो गई थी। उसे पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घोटाला सामने आने के बाद से उत्कर्षिनी फरार चल रही थी। उसका फोन भी बंद था। इस वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही थी। इंदौर से उसे गिरफ्तार किया गया है। उत्कर्षिनी को मिलाकर अब तक इस मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गबन कांड का मास्टरमाइंड रिपुदमन भी गिरफ्तार हो चुका है। सभी इस समय न्यायिक हिरासत में है और जेल में है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्कर्षिनी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उससे कुछ सामान भी जब्त किया है। गबन का रुपया कहां गया, इसका खुलासा उत्कर्षिनी कर सकती है, ऐसा जांच अधिकारियों को लग रहा है। इस मामले का खुलासा होने के साथ ही वह गायब हो गई थी। कुछ दस्तावेजों से पता चला है कि उत्कर्षिनी के खाते में भी लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन
