फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Formation of division wise team for Jan Ashirwad Yatra of BJP in Ujjain

Ujjain: भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा; संभागवार टीम का हुआ गठन, 45 विधानसभाओं को कवर करने की तैयारी

Tue, 22 Aug 2023 04:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय इन यात्राओं को शुरू कर सकते हैं। यात्रा करीब 40 से 45 विधानसभाओं को कवर करेगी।

विज्ञापन
Formation of division wise team for Jan Ashirwad Yatra of BJP in Ujjain
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भर में निकलने वाली भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर टीमों का गठन किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह इस यात्रा को लीड करेंगे। वहीं, उज्जैन संभाग की टीम में उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव और सोनू गेहलोत को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं की मानें तो पांच सितंबर से एक साथ पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं शुरू हो सकती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय इन यात्राओं को शुरू कर सकते हैं। सभी यात्राओं में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होते रहेंगे। एक यात्रा करीब 40 से 45 विधानसभाओं को कवर करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा की केंद्रीय टीम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ विनोद गोटिया, लता वानखेड़े, ओम प्रकाश धुर्वे, रामलाल रौतेल, बृजेंद्र सिंह जादौन, अश्विनी राय, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को शामिल किया गया। उज्जैन संभाग की टोली में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को संयोजक और तेज बहादुर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। मंत्री मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता के साथ ही ईश्वर पाटीदार, चंदर सिंह सिसोदिया, अंबाराम कराड़ा, विजय अठवाल, सोनू गहलोत, अनिल कियावत को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed