फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Dishes made from coarse grains will be available in the food street 'Prasadam' prepared in Mahakal Lok.

Ujjain: बर्गर-मोमोज नहीं 'प्रसादम' में मिलेंगे बाजरा, चना, जवार से बने व्यंजन, हर हफ्ते होगी फूड की जांच

Mon, 08 Jan 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Jan 2024 05:17 PM IST
सार

 मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ ने देशभर में खुलने वाले हाइजीनिक फूड स्ट्रीट की शुरुआत उज्जैन से की है। मिनिस्ट्री देशभर में कुल 100 हेल्दी और हाइजीनिक फ़ूड स्ट्रीट खोलने जा रही है, जिसमें लोगों को हेल्दी और हाइजीनिक फ़ूड मिलेगा। 

विज्ञापन
Dishes made from coarse grains will be available in the food street 'Prasadam' prepared in Mahakal Lok.
महाकाल लोक में तैयार फूड स्ट्रीट प्रसादम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महाकाल लोक में देश की मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ ने देश के पहले हाइजीनिक स्ट्रीट फूड का शुभारंभ किया है। इसके तहत 17 दुकानें देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को मोटे अनाज के व्यंजन परोसेंगी। जानिए क्यों देश का पहला स्ट्रीट फूड मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ उज्जैन में खोला गया है।

विज्ञापन


भारत की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ देशभर में कुल 100 हेल्दी और हाइजीनिक फ़ूड स्ट्रीट खोलने जा रही है, जिसमें लोगों को हेल्दी और हाइजीनिक फ़ूड मिलेगा। इसकी शुरुआत उज्जैन शहर के महाकाल लोक से की गई है। इसके अंतर्गत स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित प्रसादम फूड स्ट्रीट की शुरुआत की गई है। ये देश का पहला हेल्दी और हाइजीनिक फ़ूड स्ट्रीट है। इसके बाद अन्य शहरों में भी इसी तरह के हाइजीनिक फ़ूड स्ट्रीट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




जंक फूड शामिल नहीं होगा
भारत की मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ ने सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक में हाइजीनिक स्ट्रीट फूड की शुरुआत की गई है। देश भर के लाखों श्रद्धालुओं को यहां से मोटे अनाज से निर्मित स्वस्थ एवं हाइजीनिक व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां निर्मित दुकानों में मिलने वाले व्यंजनों में जंक फूड बिल्कुल भी शामिल नहीं होगा। देशभर के श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया जानने के बाद देश के अन्य शहरों में इस तरह का हाइजीनिक स्ट्रीट फूड को शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी द्वारा श्री महाकाल लोक के नीलकंठ द्वार के पास बनी पार्किंग की छत पर निर्मित देश की प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया और सीएम मोहन यादव ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




फूड स्ट्रीट प्रसादम में कुल 17 दुकानें 
श्री महाकाल लोक में निर्मित फूड स्ट्रीट प्रसादम में 150 से 200 स्क्वेयर फ़ीट की कुल 17 दुकानें हैं। इनका टेंडर होना अभी बाकी है। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि देश की प्रथम नवनिर्मित स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट में ईट राइट फूड के अन्तर्गत सभी मापदण्डों का यहां विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये विभिन्न स्ट्रीट फूड बनाए जाएंगे। प्रसादम में विभिन्न प्रकार के स्टाल होंगे साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल रहेगा। महाकाल लोक में देश का प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट (प्रसादम) एफएसएसएआई और स्मार्ट सिटी के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। यहां स्ट्रीट फूड को बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।



हर हफ्ते फूड की होगी जांच
यहां बनने वाले व्यंजनों के लिए फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील गाड़ी हर हफ्ते में एक बार प्रसादम में आकर फ़ूड बनाने का तरीका और जो मापदंड भारत सरकार ने तय किए हैं उसका परीक्षण करेगी। साथ ही समय समय पर वर्करों की ट्रेनिंग भी होगी। टीम आकस्मिक निरिक्षण भी करेगी। अगर कोई व्यक्ति चाहे तो कॉल कर फ़ूड सेफ्टी की गाड़ी को बुलवाकर जांच भी करवा सकेगा। टीम द्वारा देशभर के श्रद्धालुओं से यहां मिलने वाले फूड की प्रतिक्रिया भी ली जाएगी, जिसकी रिपोर्ट भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को देनी होगी। प्रसादम का पूरा परिसर प्लास्टिक मुक्त रहेगा। यहां निकलने वाले कचरे को डिस्पोस करने की जिम्मेदारी दुकानदारों की रहेगी। 

आरओ वाटर का ही करना होगा इस्तेमाल
यहां बनने वाले खाने को आरओ वाटर से ही निर्मित करना होगा। पीने का पानी भी आरओ का ही रखना होगा। खाना बनाने वाले वेंडर को हाथो में ग्लोब्स, सर पर टोपी और एप्रिन पहनकर रखना होगा। सभी वर्कर और वेंडरों का मेडिकल होने के बाद ही उन्हें यहां काम करने की अनुमति मिलेगी। महाकाल प्रसादम में सिर्फ हेल्दी खाना ही मिल पाएगा। यहां पर जंक फ़ूड जैसे पिज़्ज़ा बर्गर मोमोज़ और मैगी जैसी खाने की चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।



साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मोटे अनाज से बने पकवान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह स्ट्रीट फूड देशभर में खोले जा रहे हैं। इसके तहत राजगिरा, सनवा, कुट्टू, रागी, कांगनी, कोड़ो, सामा, बाजरा, चना, ज्वार आदि चीजों से बने व्यंजन मिल सकेंगे। जो खाना मिलेगा वो सिर्फ हेल्दी डाइट वाला होगा। जैसे मोटा अनाज की नूडल्स बिस्किट सहित कम तेल का भोजन मालवा का प्रसिद्ध दाल बाफले सहित अन्य खान पान की चीजे रख सकेंगे। मैदे से बनी चीजों को यहां नहीं रख पाएंगे। साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।


100 शहरों में हेल्दी फ़ूड स्ट्रीट बनाने का टारगेट
जॉइंट कंट्रोलर फ़ूड सेफ्टी माया अवस्थी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 100 शहरों में हेल्दी फ़ूड स्ट्रीट बनाने का टारगेट दिया था, जिसमें सबसे पहले उज्जैन में इसकी शुरुआत होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय मध्यप्रदेश में कुल 4 हेल्दी हाइजीनिक फ़ूड स्ट्रीट खोलेगा। इनमें उज्जैन के महाकाल लोक में प्रसादम, भोपाल के शाहपुरा, जबलपुर के सिविक सेंटर, ग्वालियर के फूलबाग़ में खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed