फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Cyber thugs took away 2.5 crores from an elderly man by threatening to implicate him in a fal

Ujjain News: एसआई की धमकी से सहमा बुजुर्ग, इज्जत बचाने के लिए गंवा दिए 2.5 करोड़, जानें मामला

Mon, 23 Sep 2024 03:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 03:14 PM IST
सार

खुद को मुंबई के तिलक नगर थाने का एस आई बताते कुछ ऐसा डिजिटल अरेस्ट किया कि तीन दिनों तक बुजुर्ग दंपती कुछ समझ नहीं पाए और उन्होंने फोन करने वाले लोगों की बातों में आकर लगभग ढाई करोड़ रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
Ujjain News: Cyber thugs took away 2.5 crores from an elderly man by threatening to implicate him in a fal
माधव नगर थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माधव नगर थाना पुलिस में हजार, लाख नहीं बल्कि ढाई करोड़ की साइबर ठगी का मामला पहुंचा। साइब ठगों ने एक बुजुर्ग को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि वो तीन दिन तक कुछ समझ ही नहीं पाया और ढाई करोड़ रुपये गंवा बैठा। आरोपी ने फोन किया और खुद को मुंबई के तिलक नगर थाने का एसआई बताते कुछ ऐसा डिजिटल अरेस्ट किया कि तीन दिनों तक बुजुर्ग दंपती कुछ समझ नहीं पाए। उन्होंने फोन करने वाले लोगों की बातों में आकर लगभग ढाई करोड़ रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए। अपने आपको एसआई बताने वाले लोगों ने बुजुर्ग को ऐसा धमकाया कि वह इस बारे में किसी को भी कुछ बता नहीं पाए और लगभग ढाई करोड़ रुपये गंवाने के बाद अब उन्होंने माधव नगर थाने पहुंचकर इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

उज्जैन की मंगल कॉलोनी में रविन्द्र कुलकर्णी (76) परिवार के साथ रहते हैं। वह हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे हैं। दोनों काम से बाहर गए हैं। रविंद्र कुलकर्णी ने 20 सितंबर को माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम हेमराज कोली बताया। उसने खुद को मुंबई के अंधेरी थाने का एसआई बताते हुए रविंद्र कुलकर्णी को धमकाया कि आपके खिलाफ मुंबई के तिलकनगर थाने में पोर्न वीडियो के संबंध में केस दर्ज हुआ है। इस प्रकार के आरोप लगाए जाने से कुलकर्णी परेशान हो गए। वे शिकायत के बारे में किसी से बात करते इसके पहले ही फिर उनके पास एक कॉल आया। इस बार उन्हें मनी लॉड्रिंग और पोर्न वीडियो का डर बताते हुए तीन साल की जेल और पांच लाख तक का जुर्माना होने की बात कही। इन आरोपों से सहमे बुजुर्ग तीन दिन तक घर में ही बंद रहे। इस दौरान आरोपी लगातार फोन पर बात कर रुपयों की डिमांड करते रहे। डर के मारे उन्होंने खुद और पत्नी अनामिका कुलकर्णी के खाते से 11 से 13 सितंबर के बीच 2 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन


घटना 11 सितंबर की पुलिस के पास 20 सितंबर को पहुंची शिकायत
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आरोपियों ने 2 करोड़ से अधिक रुपये ट्रांसफर करवा लिए हैं। बुजुर्ग दंपती इतना डर गए थे कि इस घटना के लगभग 9 दिन बाद 20 सितंबर को दंपती माधव नगर थाने पहुंचे और इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed