{"_id":"6409c4fba0d7dccc7b04a053","slug":"devotees-cheated-in-the-name-of-online-booking-in-ujjain-23-thousand-looted-from-pune-s-family-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बाबा महाकाल की नगरी में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, पुणे के परिवार से 23 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बाबा महाकाल की नगरी में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, पुणे के परिवार से 23 हजार हड़पे
Thu, 09 Mar 2023 05:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:23 PM IST
सार
ऑनलाइन ठगी का एक मामला बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सामने आया है, जहां पुणे के एक परिवार के साथ ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 23 हजार की ठगी की गई। गुरुवार सुबह एक युवक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की नगरी में पुणे के परिवार के साथ ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इन दिनों होटल बुक करने के नाम पर इंटरनेट पर दर्जनों फर्जी वेबसाइट चल रही हैं, जिसके जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में ऑनलाइन ठगी का एक मामला बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सामने आया है, जहां पुणे के एक परिवार के साथ ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 23 हजार की ठगी की गई। गुरुवार सुबह एक युवक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
प्रमोद लड्ढा पिता रमेश निवासी पुणे महाराष्ट्र ने बताया कि उन्हें परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिये आना था। इसलिये ऑनलाइन होटल सर्च की। मानसरोवर होटल की वेबसाइट पर तीन मार्च को दो रूम बुक कराये, जिसके बदले ऑनलाइन ही दो दिनों के लिये 23 हजार रुपये भी जमा कर दिये। इसकी रिसिप्ट भी उन्होंने मोबाइल में ही डाउनलोड कर ली थी। प्रमोद को 9 मार्च को चेकइन करना था। सुबह जब परिवार के साथ उज्जैन आये और सीधे मानसरोवर होटल पहुंचे, जहां मैनेजर ने रूम पहले से बुक होने की बात से ही इनकार कर दिया। प्रमोद लड्ढा महाकाल थाने पहुंचे और पुलिस को उनके साथ हुई ठगी की जानकारी दी। प्रमोद लड्ढा ने बताया कि सुबह 10 बजे चेकइन करना था, लेकिन मैनेजर ने रूम नहीं होने की बात कहकर होटल से बाहर कर दिया।