फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Dandi Ashram Ujjain man who became hero by helping rape victim last year is accused of exploitation

Dandi Ashram Ujjain: पिछले साल दुष्कर्म पीड़िता की मदद कर जो बना था हीरो, अब उसी पर लगे यौन शोषण के आरोप

Thu, 02 May 2024 08:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 May 2024 08:02 PM IST
सार

पिछले साल दुष्कर्म पीड़िता की मदद कर जो हीरो बना था, अब उसी पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। आरोपी आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पकड़े गए हैं, एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dandi Ashram Ujjain man who became hero by helping rape victim last year is accused of exploitation
आरोपी राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल सितंबर 2023 में धार्मिक नगरी उज्जैन में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला काफी सुर्खियों में छाया था। इसमें बड़नगर रोड पर स्थित दंडी आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा द्वारा दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने पर उनके इस कार्य को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा को यह कार्य करने पर हीरो भी बनाया था। लेकिन इस मामले को हुए अभी एक साल भी नहीं बीता है कि वही आचार्य राहुल शर्मा अब खुद यौन शोषण के मामले में उलझ चुके हैं, जिन्हें जेल जाना होगा।
विज्ञापन


पिछले साल 2023 सितंबर को सतना की किशोरी के साथ आटो चालक द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में आचार्य राहुल शर्मा मीडिया में फेमस हुआ था। सबसे पहले उसी ने मीडिया मे आकर बयान दिया था कि खून से लथपथ और चंद कपड़ों से शरीर को छुपाने वाली पीड़िता की मदद उसी ने की थी। आचार्य राहुल शर्मा ने बच्ची के कपड़े फटे होने और बुरी हालत में देखने के बाद अपना शॉल उसे ओढ़ाया था व पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताया था कि वह मोहनपुरा का रहने वाला है और विवाहित है। लेकिन नाबालिग की मदद करने वाले आचार्य राहुल शर्मा अब खुद यौन शोषण के आरोप में घिरे हुए हैं, जिन पर उनके आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने वाले बटुकों ने ही यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वैसे इस मामले में अब तक तीन नाबालिग बच्चों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। लेकिन एसआईटी की टीम लगातार बटुकों के साथ ही यहां काम करने वाले अन्य लोगों के बयान लेकर इस पूरे मामले की सच्चाई जानने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed