फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Corporation Commissioner's warning to Tata company regarding Ujjain development works

Ujjain: टाटा कंपनी को निगमायुक्त की चेतावनी, मुख्यमंत्री के गृह नगर में जिम्मेदारी से करें कार्य

Fri, 29 Dec 2023 11:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Dec 2023 11:56 AM IST
सार

निगम आयुक्त ने कहा कि अनेक बार चेतावनी दी, जुर्माना किया, उसके पश्चात भी कार्यों को गति प्रदान नहीं की गई। यह स्थिति दर्शाती है कि टाटा के जिम्मेदार कार्य के प्रति गंभीर नहीं।

विज्ञापन
Corporation Commissioner's warning to Tata company regarding Ujjain development works
टाटा कंपनी को निगम आयुक्त ने दी चेतावनी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

किसी भी कार्य के भुगतान का सीधा संबंध कार्य की पूर्णता से है। जो फर्म भी दिए गए आदेश अनुसार कार्य पूर्ण नहीं करती उसे भुगतान प्राप्ति का भी अधिकार नहीं। टाटा को भी अब सचेत हो जाना चाहिए। अधिकारी भी स्थल पर उपस्थित रह कार्य पूर्ण कराएं। ये निर्देश निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने दिए हैं।

विज्ञापन


शहर में प्रचलित टाटा के सीवरेज कार्यों की समीक्षा करते हुए निगम आयुक्त ने कार्यों की गति पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अनेक बार चेतावनी दी, जुर्माना किया किन्तु उसके पश्चात भी कार्यों को गति प्रदान नहीं की गई। यह स्थिति दर्शाती है कि टाटा के जिम्मेदार कार्य के प्रति गंभीर नहीं। यह मुख्यमंत्री का गृह नगर है यहां के निर्माण और विकास कार्यों, आम नागरिकों और आगंतुकों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ख्याल रखना प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी का दायित्व है। हमें नगर निगम से सबंधित प्रत्येक कार्य को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए मुख्यमंत्री के गृह नगर की प्रतिष्ठा को स्थापित करना है। 
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने टाटा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपका कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसे दिए गए समय सीमा में पूर्ण करते हूए यह सुनिश्चित करें। नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो कार्य करने वाली टीमें बढाएं। निगम के यंत्रीगण स्थल पर खड़े रह कर कार्य कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कालभैरव क्षैत्र का शेष कार्य 10 जनवरी तक पूर्ण किया जाए। समस्त स्थानों के सीवरेज संबंधी शेष कार्य रात दिन करते हुए पूर्ण करें। अब और विलंब नहीं हो। मेन होल, चेम्बर, नाला क्रासिंग इत्यादि के कार्य जनवरी माह में पूर्ण करें। गऊघाट, रणजीत हनुमान, वृन्दावन धाम इत्यादी 14 स्थानों के कार्य एक साथ शुरू करें। निगम अधिकारी कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता का परीक्षण कर नियमानुसार भुगतान अनुशंसित करें। जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें निर्धारित शर्तों अनुसार पूर्ण कराया जाए। कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में भुगतान प्रस्तावित न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed