{"_id":"63c973fa6c1de444077f4417","slug":"corporation-commissioner-in-ujjain-himself-removed-pamphlets-pasted-on-the-walls-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे दीवारों पर चिपके पंपलेट, निगम कमिश्नर खुद निकालने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे दीवारों पर चिपके पंपलेट, निगम कमिश्नर खुद निकालने लगे
Thu, 19 Jan 2023 10:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:20 PM IST
सार
उज्जैन नगर निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह फ्रीगंज क्षैत्र में निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर वहां की दीवारों पर चिपके पंपलेट पर पड़ी, जो शहर की सुंदरता पर दाग की तरह नजर आ रहे थे। आयुक्त ने खुद ही पोस्टर दीवारों से निकाले।
विज्ञापन
उज्जैन निगम कमिश्नर ने खुद पोस्टर निकाले।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में शहर की सुंदरता को लेकर अफसर कितने सचेत हैं, इसका एक उदाहरण आज देखने को मिला। नगर निगम आयुक्त ने शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे दीवारों पर चिपके पंपलेट खुद निकाले। आयुक्त ने इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं को भी चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह फ्रीगंज क्षेत्र में निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर वहां की दीवारों पर चिपके पंपलेट पर पड़ी, जो शहर की सुंदरता पर दाग की तरह नजर आ रहे थे। सिंह से रहा नहीं गया और वे खुद उन पंपलेट को निकालने लगे। ये पंपलेट फ्रीगंज क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा के बाहर चिपके हुए थे। निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में यदि कोई भी शासकीय उद्यानों या स्थलों पर इस तरह के पंपलेट चिपकाता है तो संबंधित के नाम नोट करें और उन पर सख्त चालानी कार्रवाई करें।
निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने वार्ड क्रमांक 44 अंतर्गत फ्रीगंज क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए यहां कि सफाई व्यवस्था देखी और कहा कि फ्रीगंज क्षेत्र शहर का प्रमुख केंद्र स्थल है यहां पर यातायात व्यवस्था सुगम रहे। साथ ही अतिक्रमण मुक्त स्थल बनाया जाए। इसके लिए यहां पर सतत कार्रवाई की जाए जिससे टावर चौराहे एवं चौपाटी की सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन
शाम 5 बजे बाद ही लगे ठेले
नगर निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौपाटी पर लगने वाले ठेले शाम 5 बजे के पहले नहीं लगने दिए जाने चाहिए। साथ ही रात्रि के समय ठेले यहां नही खड़े रहें। ठेले वाले अपने ठेले अपने साथ लेकर जाएं ताकि रात्रि में चौपाटी की भी सफाई कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो।