{"_id":"667a74f428ef903ae9068b48","slug":"corporation-commissioner-ashish-pathak-conducted-a-surprise-inspection-of-the-municipal-corporation-control-ro-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: ‘हैलो मैं निगम आयुक्त बोल रहा हूं’ अचानक कंट्रोल रूम पहुंचकर लगाया कॉल; प्राप्त शिकायतों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: ‘हैलो मैं निगम आयुक्त बोल रहा हूं’ अचानक कंट्रोल रूम पहुंचकर लगाया कॉल; प्राप्त शिकायतों की ली जानकारी
Tue, 25 Jun 2024 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:12 PM IST
सार
Ujjain News: निगम आयुक्त आशीष पाठक नगर निगम कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी ली और फोन पर कहा कि ‘हैलो मैं निगम आयुक्त बोल रहा हूं, बताएं आपकी क्या समस्या है।
विज्ञापन
निगम आयुक्त आशीष पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक नगर निगम के अधिकारियों के साथ ग्रांड होटल पर बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर निगम द्वारा जो व्यवस्थाएं की गई है, उसे लेकर समीक्षा बैठक लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए गए कि बारिश के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो, वहां पर प्रत्येक जोन के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य समय से पूर्व सुनिश्चित रहे।
विज्ञापन
रात्रिकालीन में राहत एवं बचाव कार्य करना है तो इसके लिए बैकअप टीम एवं अतिरिक्त संसाधन एवं वाहनों की सुनिश्चितता रहे एवं सभी अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहेंगे साथ ही निगम कंट्रोल रूम एक्टिव रहे एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का समाधान करे। इसके बाद निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा नगर निगम कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम पर जो शिकायतें प्राप्त होती हैं जो शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जाती है, उसकी जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पूछा कि रात को यदि राहत एवं बचाव कार्य की सूचना प्राप्त होती है तो क्या करोगे। किस प्रकार से स्थिति से निपटा जाएगा। यह सब व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित रखी जाए, किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित शिकायत को संबंधित विभाग को हस्तांतरित करते हुए रिस्पांस करें।
विज्ञापन
डूब प्रभावित क्षेत्र का क्या निरीक्षण
निगम आयुक्त द्वारा डूब प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत शांति नगर,एकता नगर,सुदर्शन नगर वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत आने वाली विभिन्न कॉलोनी, शिव धाम कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए रहवासियों से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान रहवासियों द्वारा बताया गया कि जब बारिश अत्यधिक होती है एवं क्षिप्रा नदी का जलस्तर बड़े पुल से ऊपर होता है, तब निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। निगम आयुक्त द्वारा रहवासियों से चर्चा के दौरान पूछा कि निगम द्वारा बारिश से पूर्व नाले एवं नालियों की सफाई की है या नहीं तब रहवासियों द्वारा सही एवं सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि निगम द्वारा बारिश से पूर्व नाले एवं नालियों की सफाई की गई है।
विज्ञापन
यह भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा ग्रांड होटल पर बाढ़ आपदा एवं जलभराव की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि जलभराव एवं बाढ़ आपदा के दौरान निगम कंट्रोल रूम अपनी भूमिका तत्परता से निभाएं एवं सक्रिय रहे 24 घंटे कंट्रोल रूम पर कर्मचारी की उपस्थिति मय संसाधनों के साथ होना चाहिए। यदि आवश्यकता हो तो कंट्रोल रूम पर शिफ्ट के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
