{"_id":"6457cd594019d0a0a90abd87","slug":"controversy-at-berkhedi-warehouse-in-ujjain-driver-was-beaten-up-for-emptying-truck-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बेरखेड़ी वेयरहाउस में विवाद, ट्रक खाली करने की बात पर चालक के साथ मारपीट, वाहन में भी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बेरखेड़ी वेयरहाउस में विवाद, ट्रक खाली करने की बात पर चालक के साथ मारपीट, वाहन में भी तोड़फोड़
Sun, 07 May 2023 09:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 07 May 2023 09:40 PM IST
सार
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात मंगल मूर्ति वेयरहाउस बेरखड़ी में आगर मालवा निवासी दानिश पिता रईस खान गेहूं से भरा ट्रक लेकर पहुंचा था। वेयरहाऊस पहुंचने पर वहां मौजूद तीन लोगों से उसने ट्रक खाली कराने को कहा। इस पर आरोपियों ने उसके साथ विवाद कर लिया और उसे घेरकर बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी में वेयरहाऊस पर खड़े ट्रक को खाली कराने की बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वहां मौजूद तीन लोगों ने मिलकर चालक को बुरी तरह से पीटा और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात मंगल मूर्ति वेयरहाउस बेरखड़ी में आगर मालवा निवासी दानिश पिता रईस खान गेहूं से भरा ट्रक लेकर पहुंचा था। वेयरहाऊस पहुंचने पर वहां मौजूद तीन लोगों से उसने ट्रक खाली कराने को कहा। इस पर आरोपियों ने उसके साथ विवाद कर लिया और उसे घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद आरोपियों ने दानिश के ट्रक में तोड़फोड़ की और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ट्रक चालक ने पंवासा थाना पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिर मारपीट करने वालों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ट्रक चालक आरोपियों को नहीं जानता है।
विज्ञापन
