फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Mohan Yadav of Medicity Medical College performed Bhoomi Pujan in ujjain

Ujjain: 55 वर्षों में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे, हमने 12 मेडिकल कॉलेज की सौगात दी; कार्यक्रम में बोले सीएम यादव

Thu, 21 Nov 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Nov 2024 05:51 PM IST
सार

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पहली मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय का जिला चिकित्सालय परिसर में स्वस्तिवाचन और शंखनाद की ध्वनि के साथ शुभमुहूर्त में भूमिपूजन किया। 
 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav of Medicity Medical College performed Bhoomi Pujan in ujjain
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वह दिन अब जा चुके हैं जब हमें अच्छी से अच्छी चिकित्सा व्यवस्था के लिए बड़े शहरों का रूप करना पड़ता था। अगर कहीं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था भी होती तो यहां के विभाग कुछ ऐसे होते थे कि उपचार करवाने के लिए ही हमें एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर भटकना पड़ता था, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की पहली मेडिसिटी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पर किसी को भी सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


13 मंजिल से भी अधिक बनाई जाने वाली इस बिल्डिंग में सभी फैकल्टी एक ही स्थान पर रहेगी और हर बीमारी का इलाज यही पर होगा। कहीं भी किसी को जाने की जरूरत नहीं होगी। 55 वर्षों में मध्यप्रदेश को सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी, लेकिन हमारी सरकार ने 20 वर्षों में कुल 12 मेडिकल कॉलेज की सौगात प्रदेश को दी है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को लगातार साकार करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पहली मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय का जिला चिकित्सालय परिसर में स्वस्तिवाचन और शंखनाद की ध्वनि के साथ शुभमुहूर्त में भूमिपूजन के बाद जिला चिकित्सालय परिसर के सामने स्थित सामाजिक न्याय परिसर मे मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के पूजन अर्चन के साथ हई जिसके बाद दीप प्रज्जवलन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव का सामाजिक न्याय परिसर कार्यक्रम में जिले को मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात देने पर 70 से अधिक संस्थाओं के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंप पर चले जनता का अभिवादन किया स्वीकार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता के अभिवादन को स्वीकार करने के लिए मंच के समीप बनाए गए रैंप पर चले। जहां उन्होंने जनता पर पुष्प वर्षा की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी उन पर पुष्प वर्षा की और उनका अभिनंदन करने का प्रयास किया। 

भारत सरकार की योजनाओं के साथ मिलकर काम करने का अलग ही उत्साह है - मुख्यमंत्री 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन कुछ खास है। वैसे तो हम प्रत्येक दिन ही नई-नई योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश की उत्तरोत्तर उन्नति करना चाहते हैं, लेकिन भारत सरकार की योजना के साथ मिलकर काम करना एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देता है।

मेडिसिटी की कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है, जिसे हम पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उज्जैन में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता तब से है, जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था, लेकिन मुझे आज मेडिसिटी एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भूमि पूजन करते हुए यह गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी सरकार ने जनता के इतने पुराने सपने को पूरा कर दिया।

शहरवासी इसलिए भी खुश है, क्योंकि उन्हें मेडीसिटी एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात तो मिली ही है, लेकिन इसके साथ ही विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क मैं भी अब बड़े-बड़े उद्योगपतियों की रुचि बढ़ती जा रही है। 

इन्होंने भी किया कार्यक्रम को संबोधित 
राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में अपनी योजनाओं और कार्यों में एक अलग ही पहचान बनाई है। जनसंघ के जमाने से उज्जैन में मेडिकल कॉलेज बनाने मांग थी। जिसका सपना डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के 1 वर्ष में ही पूर्ण कर दिया। मेडिकल कॉलेज बनने से उज्जैन में चिकित्सा व्यवस्था तो सुधरेगा ही इसके साथ ही यहां एमबीबीएस की सीट मिलने से भी अब पढ़ाई करने वाले लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। 

मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज में यह है खास
मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी। यह 14.97 एकड़ में 592.3 करोड़ रूपये की निर्माण लागत से बनेगा। मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 6 हाईराइज टॉवर होंगे। टीचिंग हॉस्पीटल का भवन 9 मंजिला होगा जिसमें बेसमेंट भी शामिल है। मेडिकल कॉलेज का भवन 8 मंजिला होगा इसमें भी बेसमेंट बनाया जाएगा। नर्सेस होस्टल, आरडीएच ब्लॉक व यूजी इंटर्न गर्ल्स होस्टल के भवन 14 मंजिला होंगे। वहीं यूजी इंटर्न बॉइस होस्टल का भवन 11 मंजिला होगा।


मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय सम्पूर्ण रूप से दक्ष होगा इसमें रिसर्च एंड डवलपमेंट की सभी सुविधाएँ होंगी। इस महाविद्यालय में 550 बेड की क्षमता का अस्पताल होगा तथा इसमें 150 मेडिकल छात्रों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय में 380 क्षमता का नर्सिंग होस्टल, यूजी इन्टर्न गर्ल्स व बोइस होस्टल, सर्विस ब्लॉक, लाईब्रेरी, पार्किंग, जिमनेशियम, फुटओवर ब्रीज की सुविधाओं से सम्पन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed