{"_id":"644ca6a1546f6ac3f20a4417","slug":"clicked-on-the-link-on-the-pretext-of-opening-the-reward-four-lakhs-disappeared-from-the-account-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 17 लाख का इनाम खुलने का झांसा देकर लिंक पर कराया क्लिक, महिला के खाते से गायब कर दिए चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 17 लाख का इनाम खुलने का झांसा देकर लिंक पर कराया क्लिक, महिला के खाते से गायब कर दिए चार लाख
Sat, 29 Apr 2023 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:39 AM IST
सार
उज्जैन में एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी से कुछ ठगों ने चार लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने महिला को एक लिंक पर क्लिक करने कहा और उसके खाते में जमा चार लाख रुपये गायब कर दिए।
विज्ञापन
महिला से चार लाख की ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में 17 लाख रुपये का इनाम खुलने का झांसा देकर कुछ धोखेबाजों ने एक महिला से एक लिंक पर क्लिक करवाया और उसके खाते से चार लाख रुपये गायब कर दिए। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त महिला इस घटना के दो माह बाद बैंक पहुंची, जहां उसने अपने साथ हुई इस ठगी के बारे में बैंक अधिकारियों को अवगत कराया और उसके बाद थाना माधवनगर पहुंचकर आवेदन दिया है।
माधवनगर थाने पर बंसत विहार में रहने वाली सपना पति सुनील शर्मा (56) पहुंची और शिकायती आवेदन देकर बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका खाता एसबीआई बैंक में है। जिसमें चार लाख रुपये से अधिक जमा थे। उन्होंने कुछ दिन पहले घर में कुछ काम कराया और ऑनलाइन भुगतान करने के लिये ट्रांजेक्शन किया तो खाते में रुपये नहीं होने का पता चला।
वह बैंक पहुंची और पता किया तो खाते में सिर्फ 24 रुपये होना सामने आए। दो माह पहले तक खाते में चार लाख से अधिक जमा था। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकालने का कोई मैसेज भी नहीं आया। महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसके पास एक कॉल आया था। फोन करने वाले ने 17 लाख रुपये का इनाम खुलने का झांसा दिया। महिला बातों में आ गई और मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजकर साइबर ठग ने लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। महिला ने लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उनके खाते से चार लाख रुपये कट गए। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर शिकायती आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया है।