{"_id":"686fb80a9c7d4617730ee593","slug":"chief-minister-dr-yadav-ujjain-on-guru-purnima-said-lord-shri-krishna-became-jagadguru-by-receiving-education-maharishi-sandipani-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3152283-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima: उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बोले- महर्षि सांदीपनि के विद्या ग्रहण से श्री कृष्ण बने जगद्गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima: उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बोले- महर्षि सांदीपनि के विद्या ग्रहण से श्री कृष्ण बने जगद्गुरु
Thu, 10 Jul 2025 09:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम व कुंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन किया। उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए। भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली रहे आश्रम की महिमा बताते हुए उन्होंने देश के सांस्कृतिक उत्थान और ‘विरासत से विकास’ की भावना को बल दिया।
विज्ञापन
सांदीपनी आश्रम में किया पूजन
- फोटो : credit
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि के दर्शन कर पूजन अर्चन और आरती की। पूजा अर्चना पंडित राजेश जोशी ने संपन्न करवाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अति प्राचीन श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनि आश्रम में आकर दर्शन और पूजा अर्चना करते हैं। महर्षि सांदीपनि आश्रम का अतीत अत्यंत गौरवशाली और अद्वितीय रहा है। आज से लगभग 5000 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण, श्री सुदामा और श्री बलराम ने यहां आकर महर्षि सांदीपनि से विद्या ग्रहण की थी। भगवान श्री कृष्ण ने यहां उनके गुरु महर्षि सांदीपनि व्यास से बहुत कम दिनों में 14 विद्या और 64 कलाओं का अध्ययन किया था। एक विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास कैसे हो सकता है, इसका इतिहास इसी सांदीपनि आश्रम में रचा गया था। महर्षि सांदीपनि के द्वारा प्रदान की गई विद्या से ही भगवान श्री कृष्ण को विश्व गुरु की उपाधि मिली। वर्तमान में भारत फिर अपने गौरवशाली अतीत को प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महाकाल सवारी 2025: नगर भ्रमण का हर स्वरूप होगा खास, जानें कब किस रूप में दर्शन देंगे महाकाल
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी ओर से सभी को गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। महर्षि सांदीपनि व्यास के वंशज और मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में विशेष आयोजन किया जाता है। सांदीपनि आश्रम में प्रातः विशेष पूजन अर्चन और पंचामृत अभिषेक किया गया, साथ ही प्रथम बार शिक्षा प्रारंभ करने वाले विद्यार्थियों द्वारा यहां पर स्लेट की पूजा की गई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसोदिया एवं अन्य अधिकारीगण तथा नागरिक मौजूद थे।
काल भैरव के दर्शन कर पूजन किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री काल भैरव के मंदिर भी पहुंचे। यहां भगवान श्री काल भैरव के दर्शन कर पूजन अर्चन कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन पुजारी ओमप्रकाश चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी ने संपन्न करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री महाकाल की नगरी से सभी देश प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा पर्व की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी प्राचीन विरासत को सहेजकर 'विरासत से विकास' के ध्येय को आत्मसात कर तीव्र गति से विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनेगा।

सांदीपनी आश्रम में पूजन करते सीएम मोहन यादव।

सांदीपनी आश्रम में पूजन करते सीएम मोहन यादव।

काल भैरव मंदिर में पूजन करते सीएम मोहन यादव।
