फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Chief Minister Dr. Mohan Yadav inaugurated Ujjain pedestrian program

Ujjain: श्री राम राहगीरी में प्रभु भक्ति में रमे नजर आए मुख्यमंत्री, शंख और ढोल बजाकर घुमाई गदा

Sun, 21 Jan 2024 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

उज्जैन राहगीरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है' न्यारी जैसे भजन गाए तो कभी शंख बजाकर और ढोल बजाकर आनंद प्राप्त किया।  

विज्ञापन
Chief Minister Dr. Mohan Yadav inaugurated Ujjain pedestrian program
राहगीरी कार्यक्रम में गाना गाते सीएम मोहन यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अंकपात क्षेत्र में रविवार को श्री राम राहगीरी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मिलित हुए। इस राहगीरी की शुरुआत प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की आरती के साथ हुई। राहगीरी की शुरुआत के बाद वे प्रभु श्री राम की भक्ति में ऐसे लीन हुए कि शहरवासी उन्हें देखते ही रह गए। राहगीरी के दौरान कभी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है' न्यारी जैसे भजन गाए तो कभी शंख बजाकर और ढोल बजाकर आनंद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री राहगीरी के दौरान यही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने हाथों से गदा और लट्ठ घुमाने के साथ ही पंजा भी लड़ाया। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह श्री राम राहगीरी आनन्दोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। गायत्री शक्तिपीठ के सामने द्वार से श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी के रथ की आरती कर राहगीरी का शुभारम्भ किया गया। गायत्री शक्तिपीठ से राहगीरी की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महामंगल आश्रम, श्रीराम मन्दिर के सामने से निर्मोही अखाड़ा, श्री राम जानकी मन्दिर खाकचौक होते हुए सान्दीपनि आश्रम पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम राहगीरी आनन्दोत्सव मे मौजमस्ती, मनोरंजन, पारम्परिक खेलों के साथ अलग-अलग संगठनों, खेल, योग, गीत-संगीत, नृत्य के अलावा हास्य व्यंग से बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। 
विज्ञापन




खाकी अखाड़े पहुंचे मुख्यमंत्री भगवान श्री राम का लिया आशीर्वाद
राहगीरी के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खाकी अखाड़े पहुंचे जहां उन्होंने अखाड़े मे विराजमान अतिप्राचीन भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ खाकी अखाड़े के महंत अर्जुनदास महाराज भी उपस्थित रहे। जिन्होंने मुख्यमंत्री का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। याद रहे कि आज की राहगीरी श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए आयोजित की गई थी। जिसमे वैष्णव संप्रदाय के अखाड़े भी इस राहगीरी में शामिल हुए थे। आज सुबह राहगीरी में चारों ओर भगवा ध्वज लहराने से पूरी राहगीरी भगवामय नजर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed