फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   India Pakistan match tomorrow Baba Mahakal and Siddhi Vinayak were worshiped for the wish of victory

Ujjain: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की कामना, श्री महाकालेश्वर-सिद्धिविनायक में हुई विशेष पूजा

Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
सार

भारतीय टीम की सफलता की कामना को लेकर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें मंदिर में रखकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई।

विज्ञापन
India Pakistan match tomorrow Baba Mahakal and Siddhi Vinayak were worshiped for the wish of victory
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हराकर विजयी शुरुआत की है। हालांकि, टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए अभी कई अहम मुकाबले बाकी हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मैच पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की शुरुआत इस टूर्नामेंट में अच्छी नहीं रही है। ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत के खिलाफ यह मैच पाकिस्तान के लिए "करो या मरो" की स्थिति वाला होगा। दूसरी ओर, भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा
भारतीय टीम की सफलता की कामना को लेकर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें मंदिर में रखकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु) ने बताया कि भारत की जीत की कामना से गर्भगृह में विशेष अनुष्ठान किया गया। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर भगवान श्री सिद्धिविनायक से प्रार्थना की गई कि वे टीम इंडिया पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।


भारत-पाक मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से
भारत और पाकिस्तान के बीच इस बहुप्रतीक्षित हाई-वोल्टेज मुकाबले में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। यह रोमांचक मैच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, यह मुकाबला दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed