फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: The accused who made the video of the Koyla Phatak rape case viral has been arrested

Ujjain News: कोयला फाटक दुष्कर्म कांड; वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश की राजनीति गरमाई

Sat, 07 Sep 2024 03:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 03:57 PM IST
सार

उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में हुए दुष्कर्म मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां बीजेपी आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस इसे जंगलराज बता रही है। इस बीच, पुलिस ने वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले आरोपी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ujjain News: The accused who made the video of the Koyla Phatak rape case viral has been arrested
आरोपी मोहम्मद सलीम जिसने बनाया था वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोयला फाटक क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी जहां इस मामले में आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ रही है तो वहीं कांग्रेस हमलावर दिखाई दे रही है। वह दिनदहाड़े हुए दुष्कर्म को लेकर प्रदेश में जंगल राज कम होने जैसी बात कह रही है लेकिन इन सबके बीच उज्जैन पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें दुष्कर्म का यह वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डाला था।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसे संज्ञान में लेते हुए आरोपी को महज आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद यासीन शाह उम्र 42 वर्ष निवासी गली नंबर तीन प्रकाश नगर नागदा को गिरफ्तार कर लिया है, जो की ऑटो चलाने का काम करता है। वह 4 सितंबर को जब नागदा से उज्जैन आया था तो उसने बस से उतरने के बाद कोयला फाटक क्षेत्र में इस वीडियो को बनाया था। इस वीडियो को बनाने के पीछे उसकी मंशा क्या थी यह तो पता नहीं चल पाया लेकिन उसने इसे सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल किया था जिसके बाद ही सारा बवंडर मचा था।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो दिनों से वीडियो वायरल करने वाले की हमें तलाश थी। मोहम्मद सलीम पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था वह पिछले दो दिनों में रतलाम, मंदसौर, नागदा और भी कई स्थान पर पहुंचा था लेकिनपुलिस की साइबर टीम, सोशल मीडिया टीम ने कुछ ही घंटो में वीडियो बनाने वाले आरोपी मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद यासीन शाह उम्र 42 वर्ष निवासी गली नंबर तीन प्रकाश नगर नागदा को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध बीएनएस 72, 77, 294, 67 आईटी एक्ट, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है। इस मामले में वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ऑफ उन लोगों की जानकारी जुटा रही है जिन्होंने इस वीडियो को वायरल किया था इन लोगों के खिलाफ भी आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed