फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Called the security guard of Mahakal temple from home and stabbed him at the intersection.

Ujjain News: महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को घर से बुलाकर मारे चाकू, सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान

Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी को चाकू मारने का मामला सामने आया है। उसे पहले घर से बुलाया गया, फिर चौराहे पर ले जाकर चाकू मारे गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चाकू मारने वालों की पहचान कर ली गई है। 

विज्ञापन
Called the security guard of Mahakal temple from home and stabbed him at the intersection.
महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को घर से बुलाकर चौराहे पर चाकू मारे

विस्तार

नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड को बदमाशों ने उसके घर से बुलाकर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


टीआई तरुण कुरील ने बताया जयसिंहपुरा में रहने वाले मोहित खिंची महाकालेश्वर मंदिर में काम करने वाली एजेंसी क्रिस्टल का सिक्योरिटी गार्ड है। शाम को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर पर था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे घर से बहाने से बुलाया और चौराहे पर चाकुओं से मोहित पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। शोर की आवाज सुनकर मोहित की मां घटनास्थल तक आई तो बदमाश उन्हें देखकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें तीनों हमलावारों की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेगी फिलहाल तीनों फरार हैं।
विज्ञापन


डिवाइन वैली के सामने रांग साइड कार ने टक्कर मारी
माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित देवासरोड़ पर डिवाइन वैली के सामने एक कार चालक ने रांग साइड कार को चलाते हुए दूसरी तरफ से आ रही कार को टक्कर मार दी। जब कार चालक ने उसकी गलती बताई तो उतरकर गाली गलौज करने लगा। कार चालक की शिकायत पर रांग साइड कार चलाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया यश पिता सोहन सुखवानी (28) निवासी शिवाजी पार्क कॉलोनी अपनी देवास रोड़ पर अपनी साइड से कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक एमपी 09-सीक्यू 0999 का चालक अपनी कार को रांग साइड पर तेज गति से चलाकर लाया और यश की कार को टक्कर मार दी। यश ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कार चालक ने गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला फाटक से बाइक चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोयला फाटक के सामने रखी युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया गुदरी चौराहा महाकाल घाटी की तरफ रहने वाले सलमान पिता अब्दुल रशीद ने 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कोयला फाटक की वाइन शॉप के बाहर अपनी बाइक रखी थी। जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई। जो आसपास ढूंढने पर नहीं मिली। सभी जगह तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed