फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Brahmins of Ujjain angry over the incident of burning the principal alive in Indore

MP News: इंदौर में प्राचार्य को जिंदा जलाने की घटना पर ब्राह्मण समाज नाराज, अपराधी को मृत्युदंड देने की मांग

Wed, 22 Feb 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 07:21 PM IST
सार

प्राचार्य विमुक्ता शर्मा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला गर्मा जाता रहा है। इसका प्रदेशभर में विरोध होने लगा है। उज्जैन में भी आक्रोश पनपने लगा है। खासकर ब्राह्मण समाज खासा नाराज है। 

विज्ञापन
Brahmins of Ujjain angry over the incident of burning the principal alive in Indore
इंदौर में प्राचार्य पर जानलेवा हमले के विरोध में उज्जैन में ज्ञापन सौंपा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के एमजी फार्मेसी कॉलेज सिमरोल के परिसर में प्राचार्य विमुक्ता शर्मा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला गर्मा जाता रहा है। इसका प्रदेशभर में विरोध होने लगा है। उज्जैन के परशुराम ब्राह्मण संगठन और श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने हमलावर को मृत्युदंड देने की मांग की है। 
विज्ञापन


परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी और अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माया त्रिवेदी ने बताया कि इंदौर में प्राचार्य को जिंदा जलाने के घटनाक्रम की हम निंदा करते हैं। साथ ही हमारी मांग है कि अपराधी को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। संगठन सदस्यों ने पीड़िता के बेहतर उपचार के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की है। इन्होंने अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed