फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Blind Love Story After divorce from husband lover raped woman on pretext of marriage in Ujjain

Blind Love Story: उसने पति को छोड़ प्रेमी के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया, जब शादी की बात की तो मुकर गया

Wed, 26 Apr 2023 11:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 11:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला प्रेमी के प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि पति ने उसे तलाक दे दिया। बाद में महिला के प्रेमी ने उसे अपने साथ रखा और जब शादी की बात को उसने इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Blind Love Story After divorce from husband lover raped woman on pretext of marriage in Ujjain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में एक महिला शुरू से ही युवक से इतना प्यार करती थी कि हमेशा उसने वही किया जो युवक कहता रहा। शादी के बाद उसने पति को तलाक दे दिया, युवक ने उसे इंदौर में किराए के मकान में रखा तो वह रही। इतना ही नहीं उसने युवक से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। लेकिन युवक सिर्फ और सिर्फ उसका उपयोग कर रहा था, उस महिला से कोई प्यार नहीं था। यही कारण रहा कि जब धर्म परिवर्तन करने के बावजूद युवक ने शादी करने से मना किया तो महिला ने थाने पहुंचकर युवक के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन


खाचरौद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया, इंदौर निवासी एक महिला खाचरौद में अपने रिश्तेदार के यहां जाती रहती थी। उस दौरान महिला नाबलिग थी। महिला की दोस्ती रोमी अली पुत्र खुशतर अली निवासी बागपुरा खाचरौद से हो गई थी। साल 2016 में महिला की शादी हो गई।
विज्ञापन


विवाह पूर्व संबंध की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने साल 2020 में तलाक ले लिया था। इसके बाद एक बार फिर रोमी अली महिला के संपर्क में आया और कई बार दुष्कर्म किया। रोमी ने महिला को इंदौर में किराए का मकान दिलवाया और वहां रखा था। वह उसे शादी का झांसा देकर कई बार खाचरौद बुलाकर भी दुष्कर्म करता था। पुलिस ने बताया कि महिला ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो रोमी उसकी मां अलमास बेगम उर्फ नीलो, मौसा जाकिर पुत्र सरदार मिर्जा तथा मौसी ने धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा था। आठ महीने पहले जब महिला ने धर्मांतरण कर लिया, तब भी रोमी और उसके स्वजन ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने रोमी, उसकी मां, मौसा-मौसी के खिलाफ धारा-376, 506 तथा 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने रोमी, उसकी मां अलमास बेगम, मौसा जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रोमी की मौसी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed