फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   BJYM President Tejashwi Surya says in Ujjain Congress supporter of piecemeal mentality

MP News: भाजयुमो अध्यक्ष सूर्या बोले- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े मानसिकता की समर्थक, इनकी विचारधारा भी विदेशी हुई

Thu, 09 May 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 May 2024 10:24 AM IST
सार

सूर्या ने कहा कि जिस प्रकार चर्चिल ने भारत को एक राष्ट्र नहीं कहा था, उसी प्रकार से राजीव गांधी के राजनीतिक गुरु और राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार सैम पित्रोदा भी अब वही बात कह रहे हैं। उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे भाजपा ही नहीं, भारत का प्रत्येक नागरिक स्तब्ध है।

विज्ञापन
BJYM President Tejashwi Surya says in Ujjain Congress supporter of piecemeal mentality
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की स्थापना एओ ह्यूम जैसे विदेशी के हाथों से हुई है, ऐसे संगठन की विचारधारा भी अब विदेशी हो चुकी है। सेम पित्रोदा द्वारा विरासत कर की बात हो या देश की अखंडता के प्रतीक चारों दिशाओं में निवास करने वाले भारतीयों को अफ्रीकन, चाइनीज और अरेबियन बताने का दुष्कथन हो। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को क्षेत्र, जातियों, धर्म और आर्थिक रूप में खंड-खंड करने की मानसिकता रखती है। यही कारण है कि जातिगत जनगणना, विरासत टैक्स जैसे मुद्दों का कांग्रेस पुरजोर समर्थन करती है। कांग्रेस टुकड़े टुकड़े मानसिकता को समर्थक अैर पोषक है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ब्रिटिश विचारों की समर्थक है 
सूर्या ने कहा कि जिस प्रकार चर्चिल ने भारत को एक राष्ट्र नहीं कहा था, उसी प्रकार से राजीव गांधी के राजनीतिक गुरु और राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार सैम पित्रोदा भी अब वही बात कह रहे हैं। उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे कि न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी अपितु भारत का प्रत्येक नागरिक स्तब्ध है। सेम पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीका की नस्ल हैं, उत्तर पश्चिम भारतीय नागरिक चीनियों की नस्ल हैं। इस प्रकार भारत में एकरूपता एक राष्ट्र नहीं है। यह सब बात कांग्रेस की टुकड़े-टुकड़े की मानसिकता, राहुल गांधी द्वारा जाति के आधार पर आर्थिक सर्वे और आर्थिक जनगणना करवाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तुलनात्मक रूप से देखें तो सैम पित्रोदा और राहुल गांधी की बातों में काफी समानता है या यूं कहें कि एक जैसी मानसिकता है तो भी गलत नहीं होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार, राष्ट्रीय महामंत्री श्री चहल,भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, विशाल राजोरिया, अमय आप्टे, जयंत गरुड़, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या सम्मलित रहे। बता दें कि विवादित बयान के बाद सैम पित्रोदा ने कल कांग्रेस के पद से इसतीफा दे दिया था। इसकी जानकारी कल कांग्रेस की ओर से दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed