फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   BDS team did mock drill at Ujjain railway station

Ujjain: टिक टिक की आवाज से सहमे यात्री, बीडीएस टीम ने किया बम डिफ्यूज, रेलवे स्टेशन पर ऐसे हुआ मॉक ड्रिल

Tue, 23 Jan 2024 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

Ujjain: मंगलवार की दोपहर को रेलवे स्टेशन पर बीडीएस और आरपीएफ की टीम को देखकर रेलवे के यात्री अचानक से सहम गए, क्योंकि यह टीम रेलवे स्टेशन पर एक बम को खोज रही थी। लगभग आधे घंटे तक बीडीएस का डॉग और पूरी टीम इस बम को खोजती रही और जब उन्हें एक बैग से यह बम मिला तो उन्होंने तुरंत इसे डिफ्यूज किया।

विज्ञापन
BDS team did mock drill at Ujjain railway station
बीडीएस टीम ने किया बम डिफ्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह आरपीएफ पुलिस को सूचना मिली थी उज्जैन रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर माल गोदाम के आसपास टिक टिक की आवाज आ रही है, संभवत है यहां पर बम हो सकता है। जिसके बाद आरपीएफ ने इस क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करा लिया। टीम ने तुरंत बीडीएस को सूचना दी, जिसके बाद बीडीएस डॉग सहित अन्य सामान लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। बीडीएस की टीम ने बैग को सर्च कर देखा, जिसमें कुछ संदिग्ध सामान मिले, जिसे टीम ने डिफ्यूज कर दिया, बाद में आरपीएफ की टीम ने बताया कि ये सिर्फ एक मॉक ड्रिल था। 

विज्ञापन


इसीलिए की गई मॉक ड्रिल
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन बड़ा धार्मिक शहर है, यहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल की जाती है। आज ऐसी ही एक ड्रिल कर आरपीएफ और बीडीएस की तैयारी का जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed