फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal's makeup in Bhasmarti...wearing Rudraksh and garland of flowers

Ujjain: भस्मारती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार, मस्तक पर चंद्रमा, गले में पहनी रुद्राक्ष-फूलों की माला

Tue, 01 Oct 2024 08:03 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 08:03 AM IST
सार

आज के इस अलौकिक श्रृंगार में भगवान के मस्तक पर चंद्रमा चमका और भांग से बाबा को सजाया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए 

विज्ञापन
Baba Mahakal's makeup in Bhasmarti...wearing Rudraksh and garland of flowers
भस्मारती मे बाबा महाकाल का श्रृंगार.....पहनी रुद्राक्ष व फूलो की माला

विस्तार

अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मंगलवार आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का कुछ निराले स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्रमा चमका, और रुद्राक्ष व फूलों की माला से बाबा का श्रृंगार किया गया। हजारों भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज मंगलवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को स्नान करावाया गया, पंचामृत अभिषेक के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का भव्य श्रंगार किया गया। आज के इस अलौकिक श्रृंगार में भगवान के मस्तक पर चंद्रमा चमका और भांग से बाबा को सजाया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

भस्मारती मे बाबा महाकाल का श्रृंगार.....पहनी रुद्राक्ष व फूलो की माला

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भस्मारती मे बाबा महाकाल का श्रृंगार.....पहनी रुद्राक्ष व फूलो की माला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed