{"_id":"6737fdc9c34c7b33f10a4ea8","slug":"baba-mahakals-celebration-was-such-that-12-jyotirlingas-were-seen-simultaneously-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2321718-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्म आरती में बाबा महाकाल का अनोखा श्रृंगार, भक्तों ने एक साथ किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्म आरती में बाबा महाकाल का अनोखा श्रृंगार, भक्तों ने एक साथ किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
Sat, 16 Nov 2024 08:48 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:48 AM IST
सार
भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार किया गया, जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर ज्योतिर्लिंग ही नहीं बल्कि सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ हो गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज शनिवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को त्रिपुंड, चंद्रमा, और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखते ही रह गया। इससे पहले भक्तों के दर्शन के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद धूमधाम से भस्म आरती की गई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान कराया गया और पंचामृत अभिषेक के साथ केसर युक्त जल अर्पित किया गया।
भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार किया गया, जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर ज्योतिर्लिंग ही नहीं बल्कि सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ हो गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। इस दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार रूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया।