फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal was adorned with cannabis and dry fruits during Bhasma Aarti special worship was also done

Baba Mahakal: भस्म आरती में भांग और ड्रायफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार, विशेष पूजन अर्चन भी हुआ

Sun, 28 Jul 2024 07:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 07:35 AM IST
सार

भस्म आरती में आज यानी रविवार को भांग और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का श्रृंगार हुआ। साथ ही विशेष पूजन अर्चन भी किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal was adorned with cannabis and dry fruits during Bhasma Aarti special worship was also done
ड्रायफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सबसे पहले वीरभद्र की आज्ञा लेकर चांदी गेट खोले गए और उसके बाद अलसुबह तीन बजे भस्मारती की शुरुआत हुई। उसके बाद बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर भस्म आरती की गई।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रविवार के महासंयोग पर सुबह तीन बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियो ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही की आज बाबा श्रंगार में बाबा महाकाल का भांग और डॉयफ्रूट से श्रृंगार किया गया। पुजारियों ओर पुरोहितों द्वारा इस दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंड माला धारण करवाई गई। उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा के भक्त के द्वारा रजत मुकुट चढ़ाया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में करनाल से पधारे ओजस ठकर ने पुरोहित नवीनत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक नग चांदी का मुकुट (मय रुद्राक्ष) भेंट किया, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed