{"_id":"661de76bd1519f6a31067211","slug":"baba-mahakal-ujjain-baba-mahakal-decorated-with-ashes-of-mahashtami-sun-and-moon-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal Ujjain: महाष्टमी की भस्मारती, सूर्य और चन्द्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दिए दर्शनBaba Mahakal","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal Ujjain: महाष्टमी की भस्मारती, सूर्य और चन्द्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दिए दर्शनBaba Mahakal
Tue, 16 Apr 2024 08:20 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:20 AM IST
सार
बाबा महाकाल मंदिर में महाष्टमी की भस्मारती हुई। भस्मारती में सूर्य, चन्द्र से बाबा महाकाल को सजाया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज मंगलवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का सूर्य व चन्द्रमा से श्रृंगार किया गया था।
विज्ञापन
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
