फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After adorning Baba Mahakal with cannabis, Ramai ashes were offered to him

Ujjain News: ऐसे निराले हैं बाबा महाकाल, पहले पंचामृत स्नान…फिर भांग से श्रृंगार के बाद रमाई भस्म

Sat, 04 Jan 2025 08:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 08:02 AM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया।

विज्ञापन
After adorning Baba Mahakal with cannabis, Ramai ashes were offered to him
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालो के काल बाबा महाकाल बड़े निराले हैं। प्रतिदिन भस्म आरती के दौरान वे भक्तों को निराले स्वरूप में दर्शन तो देते हैं, लेकिन इसके पहले उनका श्रृंगार कुछ अलग ही तरीके से होता है। आज भी पहले पंचामृत स्नान फिर भांग से श्रृंगार के बाद भस्म रमाई गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शनिवार को हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। भस्म आरती में पूरा मंदिर परिसर आज जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का भांग, काजू, बादाम, किशमिश, चंदन आदि से आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई। आज भी महाकालेश्वर मंदिर में हजारों भक्तों ने चलित भस्म आरती के माध्यम से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरे देश भर से बाबा महाकाल के श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के लिए उज्जैन पहुंचे थे।
विज्ञापन


1 लाख की राशि का चेक भेंट किया
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दलवीर भंडारी श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। उनके द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को रुपये 1 लाख की राशि का चेक भेंट किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर के श्री आशीष दुबे द्वारा श्री भंडारी का धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed