फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal got decorated by applying Tripund on Sun, Moon and forehead devotees donated heavily

Ujjain News: सूर्य, चंद्र और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन, दान भी किया

Mon, 18 Nov 2024 07:41 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 07:41 AM IST
सार

भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य और चंद्रमा से सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के साधुओं ने बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए।

विज्ञापन
Baba Mahakal got decorated by applying Tripund on Sun, Moon and forehead devotees donated heavily
सूर्य, चंद्र और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर सज गए बाबा महाकाल....भक्तों ने किया जमकर दान

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज सोमवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य, चंद्रमा और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद धूमधाम से भस्मारती की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर सोमवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान कराया गया और पंचामृत अभिषेक के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। 
विज्ञापन


भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य और चंद्रमा से सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के साधुओं ने बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार रूप में दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत मुकुट का दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के वापी से आए भक्त अभिजीत तिवारी ने पं. कमलकांत शर्मा की प्रेरणा से बाबा महाकाल को 1 चांदी का मुकुट भेंट किया। यह मुकुट लगभग 2,609 ग्राम वजनी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और दर्शन व्यवस्था प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने इसे प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया और विधिवत रसीद प्रदान की। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा से दी गई।


1 लाख से अधिक की राशि का दान
नई दिल्ली के दीपक गोला ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को 1 लाख 11 हजार रुपये की नगद राशि दान की। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता को स्मृति चिन्ह, शाल और प्रसाद भेंट कर विधिवत रसीद प्रदान की। इस अवसर पर अनुराग चौबे भी उपस्थित थे।

देखें तस्वीरें...

सूर्य, चंद्र और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर सज गए बाबा महाकाल....भक्तों ने किया जमकर दान

 

सूर्य, चंद्र और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर सज गए बाबा महाकाल....भक्तों ने किया जमकर दान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed