फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal Adorned with Vaishnav Tilak and Tripund, Mesmerizing Devotees with Divine Beauty

Ujjain News: एकादशी पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, आकर्षक शृंगार को देखते रह गए श्रद्धालु

Fri, 10 Jan 2025 08:07 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 08:07 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज एकादशी के मौके पर सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक और त्रिपुंड लगाकर मुंडमाला के साथ आकर्षक शृंगार किया गया, जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाकर आरती की गई।

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal Adorned with Vaishnav Tilak and Tripund, Mesmerizing Devotees with Divine Beauty
एकादशी पर वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल

विस्तार

भगवान महाकाल 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन की जाने वाली हर आरती में भगवान का अलग-अलग स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। इसी तरह सुबह 4 बजे होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती सबसे अधिक प्रसिद्ध है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज एकादशी पर सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाकर मुंडमाला के साथ आकर्षक शृंगार किया गया, जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल को पूजन अर्चन के भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का वैष्णव तिलक व त्रिपुंड, बिल्वपत्र व रुद्राक्ष की माला से आकर्षक शृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल, जय जय नारायण का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकादशी पर वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, ऐसा हुआ श्रृंगार की देखते रह गए श्रद्धा

एकादशी पर वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल

एकादशी पर वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, ऐसा हुआ श्रृंगार की देखते रह गए श्रद्धा

एकादशी पर वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed