फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Baba Mahakal decorated with snakes in Bhasma Aarti on Nag Panchami

MP News: नागपंचमी पर भस्म आरती में सर्पों से सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन

Fri, 09 Aug 2024 08:25 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 08:25 AM IST
सार

Uujjain Mahakaleshwar Mandir: आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि नागपंचमी के अवसर पर बाबा महाकाल का सर्पों से श्रृंगार किया गया। उन्हे फूलों की माला से सजाया गया। श्रृंगार के दौरान उनके मस्तक पर भी सर्प पहनाया गया।

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal decorated with snakes in Bhasma Aarti on Nag Panchami
नागपंचमी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 3 बजे जागे। वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर सबसे पहले चांदी द्वार को खोला गया और उसके बाद घंटी बजाकर भगवान तक सूचना पहुंचाई गई कि पुजारी और अन्य लोग आपको जगाने के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। गर्भग्रह में सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक और पूजन दर्शन कर उनका श्रृंगार किया गया, फिर भस्म आरती की गई। मंदिर में जैसे ही भगवान के दर्शन शुरू हुए वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि श्रावण मास के शुक्रवार और शुक्ल पक्ष की पंचमी पर आज सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद भगवान को शुद्ध जल से स्नान और पंचामृत स्नान करवाने के बाद केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज शुक्रवार के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि नागपंचमी के अवसर पर बाबा महाकाल का सर्पों से श्रृंगार किया गया। उन्हे फूलों की माला से सजाया गया। श्रृंगार के दौरान उनके मस्तक पर भी सर्प पहनाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

नागपंचमी पर भस्म आरती मे सर्पो से सजे बाबा महाकाल....

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नागपंचमी पर भस्म आरती मे सर्पो से सजे बाबा महाकाल....

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed