फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal decorated with a garland of lotus seeds during Bhasma Aarti

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में मखाने की माला से सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालु ने किया रजत त्रिशूल का दान

Sat, 21 Dec 2024 08:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 08:34 AM IST
सार

बाबा महाकाल का भांग, ड्राइफ्रूट और मखाने की माला से आकर्षक शृंगार किया गया। पौष माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भगवान महाकाल को गर्म जल, पंचामृत, और केसर युक्त जल से स्नान करवाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal decorated with a garland of lotus seeds during Bhasma Aarti
बाबा महाकाल का शृंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह हुई भस्मारती के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान को नई दिल्ली से आए भक्त रोहित नासा की ओर से रजत त्रिशूल भेंट किया गया। इसके पहले बाबा महाकाल का भांग, ड्राइफ्रूट और पूजन सामग्री से त्रिपुंड लगाकर आकर्षक शृंगार किया गया। आज भस्म आरती में जय महाकाल...जय जय महाकाल की गूंज सुनाई दी। साथ ही बाबा महाकाल को मखाने की माला से भी शृंगारित किया गया। आज जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विज्ञापन

भस्म आरती मे मखाने की माला से सजे बाबा महाकाल आज श्रद्धालु ने किया रजत त्रिशूल का दान
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल मखाने की माला से शृंगारित हुए। उसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार देख सभी अभिभूत हो गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed