फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated with garland of figures on Ekadashi, such form was seen in Bhasma Aarti

Ujjain News: एकादशी पर आंकड़े की माला से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए भक्तों को दर्शन

Sat, 08 Feb 2025 08:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 08:35 AM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद विधिवत रूप से बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया और फिर भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with garland of figures on Ekadashi, such form was seen in Bhasma Aarti
एकादशी पर आंकड़े की माला से सजे बाबा महाकाल

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को आंकड़े की माला अर्पित की गई और फिर भांग से श्रृंगारित किया गया। इसके बाद भस्म रमाई गई।  
विज्ञापन

 
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का गर्म जल से स्नान करवाया गया। फिर दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से पंचामृत स्नान कराया गया। प्रथम घंटाल बजाकर "हरि ओम" का जल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तगण बाबा महाकाल के इस आकर्षक स्वरूप को देखकर भक्ति में लीन हो गए और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष करने लगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन


गुजरात के गृह राज्यमंत्री संघवी और मंत्री पटेल ने किए दर्शन
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और कृषि, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल राज्यमंत्री मुकेश पटेल अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन राजेश पुजारी द्वारा संपन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा और सौरभ ओझा ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एकादशी पर आंकड़े की माला से सजे बाबा महाकाल

 

एकादशी पर आंकड़े की माला से सजे बाबा महाकाल

 

एकादशी पर आंकड़े की माला से सजे बाबा महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed