फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated snake on Nag Panchami, special worship done in Bhasma Aarti

Ujjain: नाग पंचमी पर सर्प से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में हुई विशेष पूजा, दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़

Tue, 29 Jul 2025 08:18 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 08:18 AM IST
सार

नाग पंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का सर्प और भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह 3 बजे भस्म आरती हुई, जिसमें हजारों भक्तों ने दर्शन किए। अब तक श्रावण के तीसरे सोमवार तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated snake on Nag Panchami, special worship done in Bhasma Aarti
नाग पंचमी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाग पंचमी पर आज बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान उनका सर्प से विशेष श्रृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। श्रावण मास के दौरान रात्रि 3 बजे बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए जागे। पूजा की शुरुआत भगवान वीरभद्र के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद चांदी के गेट खोलकर गर्भगृह में पूजन शुरू हुआ।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि (मंगलवार) को प्रातः 3 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित समस्त प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान पहली घंटा बजाकर बाबा को हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जानलेवा ठंड और उखड़ी सांसें, पर नहीं मानी हार, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर अंजना ने फहराया तिरंगा

इसके बाद विशेष श्रृंगार कर कपूर आरती की गई। बाबा को नया मुकुट, मोगरे और गुलाब की माला धारण कराई गई। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग को वस्त्र से ढककर भस्म अर्पित की गई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का श्रृंगार भांग और सर्प के रूप में किया गया, उनके मस्तक पर कमल का फूल रखा गया और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से गूंज उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें:  रौद्र रूप में बह रहा केदारेश्वर महादेव झरना, 289 साल पुराने मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग; तस्वीरें

चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रावण माह के तृतीय सोमवार, प्रातः 4 बजे से अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। चलित भस्म आरती में लगभग 14 हज़ार भक्तों ने भाग लिया। समिति द्वारा भक्तों के लिए दर्शन को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed