फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakaal Ujjain Mahakaal decorated with Tripund and Chandra on the head

Baba Mahakaal: शीश पर त्रिपुंड और चंद्र के साथ सजे महाकाल, श्रृंगार के बाद रमाई भस्म फिर दिए भक्तों को दर्शन

Fri, 12 Jan 2024 10:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 10:54 AM IST
सार

शीश पर त्रिपुंड और चंद्र के साथ बाबा महाकाल को सजाया गया। वहीं, श्रृंगार के बाद भस्म रमाई गई और फिर बाबा महाकाल ने भक्तों को दर्शन दिए।

विज्ञापन
Baba Mahakaal Ujjain Mahakaal decorated with Tripund and Chandra on the head
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक़्कर, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का पूजन किया गया।

विज्ञापन


वहीं, इसके बाद बाबा महाकाल के शीष पर त्रिपुण्ड मस्तक पर चंद्रमा अर्पित कर आलौकिक श्रृंगार किया गया। शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई और सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भगवान महाकाल को अर्पित की गई।
विज्ञापन


वहीं, मिष्ठान और फलों का भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के इस श्रृंगार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के इस स्वरूप का दर्शन आज सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed